: गाडरवारा, ग्राम पंचायत कान्हगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Fri, Dec 23, 2022
गाडरवारा,ग्राम पंचायत कान्हगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजनगाडरवारा। माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय एम. के. शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सचिव श्री विवेक बुखारिया , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के समन्वयन से एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा की अध्यक्ष माननीय डॉ.श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कान्हरगांव , तहसील गाडरवारा में विधिक साक्षरता शिविर न्यायाधीश श्री अश्विन परमार , जे.एम.एफ .सी .गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री अश्विन परमार , जे. एम .एफ.सी. गाडरवारा द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को भरण पोषण , ६ रेलू हिंसा शिक्षा का अधिकार एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों की एवं तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी । इसके साथ ही पैरालीगल वॉलंटियर्स श्री शेख रहीम द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता योजना एवं विधिक सहायता एवं सलाह लीगल एड क्लीनिक की जानाकारी एवं मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में श्रीमति सतियाबाई ठाकुर सरपंच , महेंद्र प्रताप कौरव पंच , प्रशांत कौरव .आर.एस. , कमलेश कौरव ग्राम सचिव एवं ग्रामीणजन एवं पैरालीगल वॉलेंटियर , अखिलेख सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।
: गाडरवारा, बगदरा में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित
Fri, Dec 23, 2022
बगदरा में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित से संबंधित प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानपाठक टीकाराम कोरी ने की। प्रश्नमंच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मोनिका रजक, संगीता एवं रोहित को शिक्षको ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गणित विषय के माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में शाला स्टाफ के मदन गोपाल चौधरी, अनिल पटैल एवं छात्र/छात्राओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा
: गाडरवारा, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक आयोजित
Fri, Dec 23, 2022
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में मनीराम मेहरा समन्वयक नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एवं सह समन्वयक पवन कुमार राजोरिया द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ी बैठक ली गई। बैठक में आगामी कार्य योजना के संबंध में विकास खण्ड के समस्त जनशिक्षकों से चर्चा की गई एवं आगामी 10 जनवरी को संपूर्ण विकास खण्ड के सभी आंचलिक एवम शहरी क्षेत्रों में असाक्षरों के शत प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में बीएसी योगेन्द्र झारिया सहित विकास खण्ड के समस्त जनशिक्षकों की उपस्थिति रही।