: गाडरवारा, श्री नर्मदापुराण के दिव्य आयोजन से,भक्ति में लीन हुये श्रद्धालु.
Mon, Dec 12, 2022
श्री नर्मदापुराण के दिव्य आयोजन से,भक्ति में लीन हुये श्रद्धालु.गाडरवारा।नगर के इंद्रा वार्ड स्थित पंचवटी कॉलोनी में शिव मंदिर पर सप्तदिवसीय श्री नर्मदा पुराण कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ है,नर्मदा पुराण कथा के प्रवक्ता पं.राजकुमार शास्त्री जी के मुखारविंद से कथा का श्रवणपान कराया जा रहा है। कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो कि शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा पहुंची एवं प्राण प्रतिष्ठा कर कथा का आयोजन शुरू हुआ।पं. राजकुमार शास्त्री जी ने बताया कि नर्मदा जी की उत्पत्ति का विचरण किया और नर्मदा जी साक्षात धरती पर मौजूद है। पं.शास्त्री ने कहा कि नर्मदा के जल के स्पर्श से पाषाण भी शिव हो जाते हैं और बताया कि नर्मदा जी ने शंकर से वरदान मांगा था कि मेरे जल में आप सदा निवास करें शंकर जी ने वरदान दिया था जब से ही शिव नर्मदा में कंकर के रूप में रहते हैं।नर्मदेश्वर का बड़ा महत्व है। इस नर्मदा पुराण का आयोजन विगत 09 दिसम्बर से 15 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक किया जा रहा है। इसका समापन 16 दिसंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ किया जाएगा।इस आयोजन में शिव मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा धार्मिक श्रद्धालुओं से प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की गई है।
: स्वास्थ्य केंद्र में हर तरफ अनियमितताओं का है बोलबाला
Mon, Dec 12, 2022
स्वास्थ्य केंद्र में हर तरफ अनियमितताओं का है बोलबाला
राज्यस्तरीय लक्ष्य टीम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ी एक्सपायरी दवाइयां
श्रीधाम स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितताओं का बोलबाला हर तरफ बना होने के साथ साथ अधिकारियों का उन पर अंकुश ना होने के कारण मरीज हलाकान परेशान है जिसकी वजह से सरकारी अस्पतालों को समुन्नत करने की मंशा कागजी ही साबित होने के साथ ही चिकित्सकों-स्वास्थ्य अमले का अभाव बना हुआ ही है और जो वर्तमान समय में तैनात हैं वे भी सिर्फ औपचारिक सेवाएं अपनी मनमर्जी से केवल दिखावा के लिए दे रहे हैं यहां पर निगरानी-निरीक्षण भी नाममात्र का ही होता है हालात इस कदर बिगड़े हुए हैंकि यदि राज्यस्तर के अधिकारी कोई आदेश दे दें तो उसका पालन स्वास्थ्य अधिकारी नहीं करते हुए अनदेखी कर रहे हैं इसका उदाहरण बीते दिवस तब देखने मिला था जब निरीक्षण करने पहुंची राज्यस्तरीय लक्ष्य टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाक रूम में एक्सपायरी डेट की दवाएं देखीं टीम सदस्यों ने इसे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ मानकर तत्काल प्रभार से स्टाफ नर्स को अन्यत्र पदस्थ करने के आदेश जारी कर थे जिस पर बीएमओ ने तत्परता दिखाते हुए केंद्र से नर्स को पदमुक्त भी कर दिया लेकिन दल के जाते ही सब कुछ पहले जैसा हो गया।
आखिर क्या है सारा मामला
स्वास्थ्य केंद्र में लक्ष्य कार्यक्रम के तहत भोपाल से आए दल ने विगत 2 दिसंबर को निरीक्षण किए जाने के दौरान इंजेक्शन कक्ष में दल को कई अनियमितताएं के अलावा एक्सपायरी दवाएं तक मिलीं जानकारी के अनुसार दल सदस्यों ने इस लापरवाही के लिए वहां की प्रभारी स्टाफ नर्स को जमकर फटकार लगाकर स्वास्थ्य अमले से कहा आप लोग मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी मरीज को गलती से यह दवा दे दी जाती तो उसका अंजाम क्या होता राज्यस्तरीय दल ने तत्काल जिले के स्वास्थ्य विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद स्टाफ नर्स शर्मिला सूर्यवंशी को बिना देरी किए गोटेगांव स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर बरहटा भेजने का फरमान जारी कर दिया गया बीएमओडा. एसएसधुर्वे ने तत्काल स्टाफ नर्स गोटेगांव से पदमुक्तकर बरहटा भेजने के साथसाथ एक अन्य स्टाफ नर्स को भी गोटेगांव से हटाकर अन्यत्र भेज दिया गया,
निरीक्षण के दौरान मिली ये खामियां
बताया जा रहा हैकि राज्यस्तरीय दल जब जांच कर रहा था तब उनके संज्ञान में ये बात भी आईकि उपस्वास्थ्य केंद्र बरहटा में पदस्थ स्थाईकर्मी से गोटेगांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में काम लिया जा रहा है इसी दौरान श्रीनगर के ग्रामवासियों ने भी मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराईकि उप स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ स्टाफ नर्स न होने के कारण उपस्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में सुरकि्षत प्रसव नहीं हो रहे है मरीजों को गोटेगांवरिफर किया जाता है उपस्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो जिसके लिए बीएमओ ने स्टाफ नर्स मंजूपटेल को रिलीव कर दिया,
आदेश का नहीं हो रहा पालन
जानकारी के अनुसार राज्यस्तरीय लक्ष्य टीम के आदेश के तहत स्टाफ नर्सशर्मिला सूर्यवंशी को बरहटा उपस्वास्थ्य केंद्र में 6 दिसंबर तक ज्वाइनिंग देनी थी जोकि उन्होंने आज तक नहीं दी है वे बाकायदा अभी भी स्वास्थ्यकेंद्र गोटेगांव में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं इसी तरह श्रीनगर उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए रिलीव की गईं स्टाफ नर्स मंजूपटेल भी आदेश का पालन नहीं कर रहीं हैं अस्पताल सूत्रों का कहना हैकि दरअसल इस तरह की अराजकता विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्मित स्वयं है क्योंकि वह अस्पताल की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण विभिन्न प्रकार की परेशानियां मरीजों को पैदा हो रही हैं यहां पदस्थ कर्मचारी अपनी मनमर्जी के मुताबिक काम करते हैं जिसके आगे बीएमओ विवश हैं।इस संबंध में
बीएमओ एस एस धुर्वे का कहना है कि
भोपाल की टीम ने एक्सपायरी डेट की दवा बरामद की थी जिसके चलते स्टाफ नर्स शर्मिला सूर्यवंशी को बरहटा उप स्वास्थ्य केंद्र में अटैच किया गया था यदि वे आदेश नहीं मान रहीं हैं तो अटैचमेंट तिथि से लेकर जब तक वे बरहटा नहीं पहुंचेंगी तब तक के वेतन की कटौती की जाएगी वहीं दूसरी ओर स्टाफ नर्स मंजू पटेल काे हमने उनकी मूल पदस्थापना की जगह रिलीव किया है उन्होंने ज्वाइनिंग भी दे दी है यदि ऐसा नहीं है तो उनके विरुद्ध भी वेतन काटने संबंधी आदेश लागू किए जाएंगे।
: गाडरवारा,मिस फ्रेशर बनी तनुप्रिया,किया नगर का नाम रोशन
Mon, Dec 12, 2022
मिस फ्रेशर बनी तनुप्रिया,किया नगर का नाम रोशनगाडरवारा। जबलपुर के ज्ञान गंगा कॉलेज में हर साल की तरह रैप वॉक प्रतियोगिता किया जाता है,इस साल भी नये शस्त्र से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिये फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस पार्टी में 316 बच्चों ने भाग लिया उनके बीच रैंप वॉक प्रतियोगिता का कार्य कराया गया और उस आधार पर 16 बच्चे सेलेक्ट हुए,जिसमे से मिस फ्रेशर तनुप्रिया रजक और मिस्टर फ्रेशर मानस जैन बने,वही फर्स्ट रनर अप अभिषेक राजपूत सौम्या जैन और सेकेंड रनर अप तनीषा शुक्ला अनुज शर्मा बने,इस मौके पर कॉलेज के सभी पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थी। गौरतलब हो कि जबलपुर के ज्ञान गंगा कॉलेज में रैंप वॉक प्रतियोगिता मिस फ्रेशर तनुप्रिया रजक गाडरवारा के पटैल वार्ड की निवासी हैं,जिन्होंने नगर के साथ ही अपने रजक परिवार का नाम रोशन किया। पटैल वार्ड में स्थित है मां हिंगलाज मंदिर के सेवक बड़े पापा मुकेश,गुड्डू,चाचा नरेश,पिता चंचल ( चंचू पहलवान ) उनके सभी शुभचिंतकों ने तनुप्रिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं बधाइयां दी।