: जिले में 12 रेत खदानों को मिली पर्यावरणीय सम्मति जिले में 12 रेत खदानें होंगी संचालित
Wed, Dec 14, 2022
जिले में 12 रेत खदानों को मिली पर्यावरणीय सम्मति
जिले में 12 रेत खदानें होंगी संचालित
नरसिंहपुर।
जिले के रेत खदान समूह की ई- निविदा में उच्चतम सफल बोलीदार नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के श्री रसमीत सिंह मल्होत्रा को आवंटित 36 रेत खदानों में से 12 रेत खदानों की पर्यावरणीय सम्मति- ईसी "सिया" भोपाल से जारी की गई है। यह पर्यावरणीय सम्मति ठेकेदार श्री मल्होत्रा के नाम से नामांतरित की गई है। शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई पूर्ण की जाकर जिले में 12 रेत खदानें संचालित हो जायेंगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर श्री ओपी बघेल ने दी है।
: आई टी के विद्यार्थियों को कराया गया औद्योगिक भ्रमण
Wed, Dec 14, 2022
आई टी के विद्यार्थियों को कराया गया औद्योगिक भ्रमणगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के शासकीय सी एम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ट्रेड - आईटी में कक्षा 9 वी और 10 वी में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के लिए प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन में पोस्ट आफिस साईंखेडा का औद्योगिक भ्रमण कराया गया | इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने पोस्ट आफिस एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी एवं पोस्ट ऑफिस में जारी गतिविधियो से अवगत कराया। औद्योगिक भ्रमण के समय माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती मीना अग्रवाल और व्यावसायिक प्रशिक्षक भानू कुमार खरे (ट्रेड - आईटी) उपस्थिति रहे |
: छात्र छात्राओं ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ
Wed, Dec 14, 2022
छात्र छात्राओं ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथगाडरवारा। आज समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाते हुए ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था के प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक ने सभी को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने, प्रतिदिन एक यूनिट बिजली की बचत करने, अपने आसपास के लोगो को ऊर्जा बचत हेतु प्रेरित करने , अक्षय ऊर्जा का उपयोग करने एवं पर्यावरण बचाने हेतु प्रयास करने सबंधी शपथ दिलाई। इस मौके पर छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाए जाने संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर एवं लता कहार व छात्र छात्राएँ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जारी राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने संबंधी गतिविधियो के तहत 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक शालाओं में ऊर्जा संरक्षण पर भाषण, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओ के आयोजन के अलावा छात्र छात्राओं के पोर्टल पर पंजीयन एवं सर्टिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए गए है। क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की अनेक शालाओं में भी ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाने संबंधी आयोजन हुए है।