: सीवरेज प्लांट की योजना से साईखेडा तालाब गंदगी से मुक्त
Thu, Dec 15, 2022
सीवरेज प्लांट की योजना से साईखेडा तालाब गंदगी से मुक्तनगर परिषद साईखेडा और क्षेत्र हमेशा संतो कर्मस्थली रही है,यहां पर केशवानंद जी महाराज धूनी वाले,हरिहर महाराज नरहरिहानंद जी महाराज, भूमानन्द जी,तजाजुदीन वाले बाबा जैसे संतो की क्रीडास्थली रही है और यहां उन्होंने अनेक चमत्कार किये है जिससे भक्तों को लाभ मिला है।उनमै से एक ऐसे संत नरहरिहानंद महाराज जिन्होंने नगर के बीचो बीच सैकड़ों बर्ष पूर्व एक कोठी कोदो अनाज मै तालाब का निमार्ण कार्य करवा था जो लोगों की आज आस्था केंद्र है। नरहरियानंद महाराज ने तालाब मै जल समाधि ली थी ।पूर्व मुख्य मंत्री उमा भारती के बर्ष 2003 मै प्रवास के दौरान और भैया जी सरकार जीणोद्धार का संकल्प लिया था ।उनके सपने को साकार करते हुए नगर की समाजसेवी संस्था समाधान और तत्कालीन कलेक्टर एसडीएम अधिकारियों ग्राम वासियों ने के जनभागेदारी से तालाब गहरीकरण और साफ सफाई कर तालाब गंदगी और गाजर घास मुक्त किया था , लेकिन तालाब किनारे बसे वाशिंदों का पानी तालाब मै जा रहा था। तत्कालीन कलेक्टर वेद प्रकाश के संज्ञान मै लेते निर्देश दिया कि जिन घरो गंदा पानी तालाब मै जाता है वो वंद करे निर्देश का पालन करते हुऐ 35 वाशिंदों ने अपने घरो की निस्तारी पानी पाईप लाईन डालकर सामने सीवरेज लाईन मै जोड दिया और बाकी घरो का गंदा पानी सीवेज प्लांट की लाईन द्वारा बाहर कर दिया जिससे तालाब मै गंदा पानी नही जा रहा और तालाब प्रदूषण मुक्त हो गया।मप्र सरकार ने नगर परिषद साईखेडा मै 33 करोड की सीवरेज प्लांट योजना लागू कर घरो का गंदी पानी पाईप द्वारा प्लांट मै पहुचाकर फिल्टर कर दुधी नदी मै छोडा जायेगा जिससे खरबूज तरबूज की खेती करने वाले को रोजगार मिलेगा।नगर परिषद साईखेडा द्वारा भी 82लाख लागत से तालाब किनारे छिडाव घाट बनाकर और वाऊंडीवाल कर सुरक्षित किया जा रहा है ।बर्षो से उपेक्षा के बाद नरहरियानंद तालाब का जीणोद्धार होने से खुशी का माहौल है ।आस्था केन्द्र नरहरियानंद तालाब की प्रतिबर्ष नगर वासी परिक्रमा कर पूजन अर्चन करते है ।तालाब मै मछुआरे भी मछली पालन के रोजगार से अपनी जीविका उपार्जन कर ।तालाब मै दर्जनों बख्तो का ढेरा है जो जनाकर्षण केन्द्र बना है ।नगर वासियों ने तालाब मै वोट व्यवस्था और किनारे पर लाईट व्यवस्था करने की मांग नगर परिषद की है।
: गाडरवारा,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल स्थानीय शाखा की बहनों ने दयोदया गौशाला का भ्रमण किया
Thu, Dec 15, 2022
गाडरवारा ।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल स्थानीय शाखा की बहनों ने आज दयोदया गौशाला का भ्रमण किया और कुछ समय प्रकृति और हरियाली के साथ व्यतीत किया और अपने नियोजित कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजा आरती की गई । तदुपरांत सब बहनों ने मिलकर गौ माता को गुड- तिल, हरी घास, फल, सब्ज़ी और अनाज खिलाया ।इस अवसर पर गौशाला के संचालक ने सभी महिलाओं बायो गैस प्लांट के बारे में लाभ - संसाधनों और लोक उपयोगिता की जानकारी देते हुए घर घर गौ पालन कर आज के समय में ईंधन की महत्ता और राष्ट के विकास में योगदान का से परिचित कराया । वहीं दूसरी ओर मातृशक्ति ने बायोगैस प्लांट की प्रक्रिया को देखा समझा । गौशाला के लिए धनराशि गौ माता की सेवा के लिए प्रदान की। इसके पश्चात कार्यक्रम के अंतिम चरण में सब ने वहाँ पर गौ प्रसादी ग्रहण कर वन बिहार का आनंद भी सामुहिक रुप से लिया गया ।सभी बहनें गीतिका काबरा, लता काबरा, सविता काबरा, अनीता पलोड, संगीता राठी, सारीका मालपानी, मधु मालानी, अनीता काबरा, अनुराधा काबरा, ममता काबरा, सरिता मोहता, विधि मूंदड़ा, संगीता राठी, गरिमा काबरा, अनीता माल पानी, का सहयोग सराहनीय रहा । शक्कर नदी के किनारे स्थित गौशाला और आसपास हरियाली और प्रकृति का भरपूर आनंद लिया। मारवाड़ी महिला संगठन के व्दारा समाज में गौ संवर्धन और गौ माता के प्रति लगाव के उद्देश्य से। उपरोक्त आयोजन की सर्वत्र सराहना की जा रही है। संस्था समय समय पर संस्कारक्षम,लोकरूचि, लोकपरम्परा आदि से जुड़े कार्यक्रम कर समाज को एक दिशा देने का प्रयास किया करती है ।
: फूड प्रोसेसिंग में सूक्ष्म जीव है उपयोगी :डा. शशिकांत शर्मा
Thu, Dec 15, 2022
फूड प्रोसेसिंग में सूक्ष्म जीव है उपयोगी :डा. शशिकांत शर्मागाडरवारा, स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्य डा. ए.के .जैन के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवम एकेडमिक विकास के अंतर्गत कोलंबिया यूनिवर्सिटी यूएसए के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. शशिकांत शर्मा का फूड प्रोसेसिंग में सूक्ष्म जीव की भूमिका विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया,अपने व्याख्यान में डा शर्मा ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में सूक्ष्म जीव बहुत ही महत्वपूर्ण होते है , इन्हे पहचान कर देश में खाद्य सुरक्षा और प्रसंस्करण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है, यह क्षेत्र बहुत ही तीव्रगति से प्रगति कर रहा है इसमें रोजगार की अपार संभावना है ,आपने युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया,महाविद्यालय के प्राचार्य डा .ए .के .जैन एवम प्राणी शास्त्र विभाग के विभागध्यक्ष डा .आर .के. कौरव ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन डा. प्रदीप सिंह ने किया, कार्यक्रम में प्राणिशास्त्र विभाग की प्राध्यापक डा. अर्चना शर्मा, मीडिया प्रभारी डा. सुनील शर्मा,डा. शारदा भिंडे,डा. शिवराज सिंह, अशोक मेहरा उपस्थित रहे, आगंतुकों के प्रति आभार डा अनामिका ने प्रकट किया।