Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: छात्र छात्राओं ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ 

Aditi News Team

Wed, Dec 14, 2022
छात्र छात्राओं ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ गाडरवारा। आज समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाते हुए ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था के प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक ने सभी को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने, प्रतिदिन एक यूनिट बिजली की बचत करने, अपने आसपास के लोगो को ऊर्जा बचत हेतु प्रेरित करने , अक्षय ऊर्जा का उपयोग करने एवं पर्यावरण बचाने हेतु प्रयास करने सबंधी शपथ दिलाई। इस मौके पर छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाए जाने संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर एवं लता कहार व छात्र छात्राएँ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जारी राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने संबंधी गतिविधियो के तहत 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक शालाओं में ऊर्जा संरक्षण पर भाषण, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओ के आयोजन के अलावा छात्र छात्राओं के पोर्टल पर पंजीयन एवं सर्टिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए गए है। क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की अनेक शालाओं में भी ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाने संबंधी आयोजन हुए है।

Tags :

जरूरी खबरें