: खुशियों की दास्तां पक्के घर में प्रवेश कर प्रसन्न हुई अनिता खटिक
Fri, Dec 9, 2022
उमरिया- सब्जी का व्यवसाय करने वाली कैंप उमरिया निवासी अनिता खटिक जो कि कच्चे आवास मे रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी, सब्जी व्यवसाय इतनी आय नही होती थी, कि पक्का आवास बन जाए। उनके पक्के आवास के सपनों को प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया , जिसके बाद 8 दिसंबर को अनिता खटिक ने पक्के आवास मे प्रवेष किया।
अनिता खटिक पति रमेश खटिक ने बताया कि वे सब्जी का व्यवसाय करती है तथा कैंप में कच्चे मकान मे रहती थी, बरसात के दिनों में पानी टपकता था, जिससे भारी परेषानियों का सामना करना पड़ था। वर्ष 2017- 18 में बीएलसी योजना घटक के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई जिसके बाद मकान बनाना प्रारंभ किया। किष्ते भी समय समय पर मिलती गई । आज पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। मकान में एक हाल, दो कमरा, किचन तथा लैथबॉथ बना हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का बनने पर उन्होंने देष के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। ,
:
Fri, Dec 9, 2022
सतना उप संचालक कृषि केसी अहिरवार ने विकासखण्ड सोहावल, मझगवां, नागौद एवं उचेहरा अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत गतिविधियों का क्रियान्वयन नहीं करने एवं ग्रामों में कृषकों को तकनीकी सलाह प्रदान नहीं करने पर तकनीकी सहायक पुष्पेन्द्र पाल को कारण बताओ नोटिस जारी की है। जारी नोटिस का जवाब 3 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
उप संचालक ने जारी नोटिस में बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत तकनीकी सहायक को अनुबंध के आधार पर शर्तों के तहत जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन, ग्रामीण कृषकों को तकनीकी सलाह प्रदान करने एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्राकृतिक खेती के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है। लेकिन तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र पाल द्वारा न तो किसी भी विकासखण्ड के कृषकों से सम्पर्क किया गया और न ही कृत कार्यवाही से किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय सतना को अवगत कराया गया है। साथ ही उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं उर्वरक की कालाबाजारी एवं अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिये सौंपे गये कार्य आदेशों की अवहेलना भी की गई है। जारी नोटिस में तकनीकी सहायक को कहा गया है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के संबंध में रुचि नहीं लेने पर क्यों न 10 माह का मानदेय अवैतनिक करते हुये अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाये। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर संविदा समाप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
: विकासखण्ड-उज्जैन मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता का आयोजन
Wed, Dec 7, 2022
उज्जैन 07 दिसम्बर। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री कप 2022-23 अंतर्गत उज्जैन-ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 दिसम्बर को एथलेटिक्स कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबाल का आयोजन खेल परिसर, महानन्दा नगर, उज्जैन तथा खेल-फुटबाल का आयोजन जाल सेवा स्कूल एवं कुश्ती का आयोजन अवंतिका कुश्ती एरिना क्षीर सागर स्टेडियम में किया गया। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन विकासखण्ड से 300 युवा प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल कर जिला स्तर हेतु चयनित किये गये। समापन कार्यक्रम में विजेता एवं उप विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार एवं मेडल वितरित किये गये। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय ‘मुख्यमंत्री कप’प्रतियोगिता में भाग लेगें। कार्यक्रम में मो.अब्दुल वहाब सह सचिव म.प्र. एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं श्री ओ.पी. हरोड़ जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहनलाल बम्बोरिया मल्लखंब प्रशिक्षक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग विधाओं जैसे कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती की प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।