: जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ समग्र आईडी अनिवार्य
Tue, Dec 6, 2022
लोक सेवा गारंटी के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र बनबाने के लिए अब आवेदक की या परिवार की समग्र आई.डी.होना अनिवार्य किया गया है।जिले की तहसीलों में स्थापित लोक सेवा गारंटी केंद्र पर जाति के आवेदन क्रमशः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछडे़ वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ के मैन्युअल जाति के आवेदन मैन्युअल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मैन्युअल अन्य पिछडे वर्ग मैन्युअल विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ ब्लड रिलेशन जाति के आवेदन ब्लड रिलेशन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ब्लड रिलेशन अन्य पिछडे़ वर्ग तथा ब्लड रिलेशन विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है।
: राष्ट्रसेवा में लगी है होमगार्ड -संभागायुक्त श्री यादव
Tue, Dec 6, 2022
उज्जैन 06 दिसम्बर। जिला होमगार्ड कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने होमगार्ड जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी हो या भीषण जल आपदा या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था का निर्माण एवं अतिमहत्वपूर्ण चुनाव ड्यूटियों जैसे अनेकों महत्वपूर्ण कार्यों में होमगार्ड के सैनिक दिन-रात मेहनत व तपस्या करते हैं। इनके द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है। 75 वर्ष पुराना यह गौरवशाली संगठन अपनी निष्काम सेवा के लिये जाना जाता है। सिंहस्थ को सफल बनाने के लिये होमगार्ड द्वारा दिये गये योगदान की सर्वत्र सराहना मिली थी। लोग आज भी तपती दोपहरी में रामघाट व अन्य स्थानों पर की गई होमगार्ड जवानों की ड्यूटियों को याद करते हैं।ज्ञात हो कि आज होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा संगठन ने अपना 76वा स्थापना दिवस हर्ष उल्लास से मनाया, जिसमें मुख्य अतिथि संभागायुक्त श्री संदीप यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर महंत श्री विनीत गिरी उपस्थित रहे। स्वागत डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्रीमती प्रीतिबाला सिंह एवं जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। इस अवसर पर सेरेमोनियल ड्रेस में सुसज्जित आर्कषक परेड के द्वारा मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इसके उपरांत राष्ट्रपति व गृहमंत्री का होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।निरीक्षण वाहन में सवार होकर संभागायुक्त ने परेड के सभी प्लाटूनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आर्म्स प्लाटून, महिला प्लाटून, यातायात प्लाटून व आधुनिक बचाव उपकरणों से लेस एसडीईआरएफ एवं रेस्क्यू वाहनों के प्लाटून भी सम्मिलित रहे। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर श्रीमती रूबी यादव व टूआईसी श्री दिलीप बामानिया के द्वारा किया गया। आर्म्स प्लाटूनों में प्रथम प्लाटून पी.सी. श्री पुष्पेन्द्र त्यागी, द्वितीय प्लाटून पी.सी. सुश्री गायत्री वर्मा, तृतीय प्लाटून पी.सी सुश्री हेमलता पाटीदार, चतुर्थ प्लाटून ए.एस.आई. श्री भैरूलाल सारेल तथा यातायात प्लाटून हवलदार श्री भीम सोलंकी के साथ ही एसडीईआरएफ वाहन प्लाटून परेड में सम्मिलित रहे। परेड के उपरांत उत्कृष्ट ड्यूटी सम्पादित करने वाले अधिकारी/जवानों को अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होमगार्ड जवानों द्वारा दी गई एवं एसडीईआरएफ यूनिट द्वारा आपदा प्रबंधन उपकरणों के डेमोन्स्ट्रेशन का कार्यक्रम किया गया। साथ ही सेजस्वी फाउंडेशन द्वारा जवानों के लिये स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी लाईन परिसर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला एवं संभागीय कार्यालय का समस्त स्टाफ, जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनसीसी केडेट्स, एक्सीलेंस स्कूल के विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।15 जून 2013 में केदारनाथ में भयानक आपदा आने के उपरांत गठित हुई एसडीईआरएफ टीम के पास उपलब्ध अत्याधुनिक बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल द्वारा प्रत्येक उपकरणों की कार्यविधि व उपयोगिता के बारे में विशेषज्ञ टीम से जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने होमगार्ड के द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। जानकारी दी गई कि उज्जैन जिला अनेक नदियों से घिरा हुआ है, कालीसिंध, चंबल, गंभीर क्षिप्रा आदि नदियों में अक्सर बाढ़ के हालात उत्पन्न होते हैं, ऐसे में उज्जैन होमगार्ड और एसडीईआरएफ टीम के पास पुणे महाराष्ट्र से डीप डायविंग का अतिमहत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर कुशल प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम तैयार की है, जो कि जलजनित आपदा के समय डीपडायविंग सूट पहनकर गहरे पानी में आसानी से जा सकते हैं।
: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही कराया निराकरण जनसुनवाई में आये 122 आवेदन
Tue, Dec 6, 2022
कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें
विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही कराया निराकरण
जनसुनवाई में आये 122 आवेदन
नरसिंहपुर।
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 6 दिसम्बर को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने लोगों की समस्यायें ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के आवेदन लिये, एक- एक आवेदन स्वयं देखा और समय सीमा में निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी संबंधित अनुभाग एवं तहसील स्तर पर अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने 107/ 116 के प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 122 आवेदन आये।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने भी जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के आवेदन लिये और उनकी समस्यायें सुनी।
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाने, बिजली का बिल सुधरवाने, अतिक्रमण हटवाने, अभिलेख दुरूस्ती, भू- अर्जन का प्रकरण निराकृत कराने, कृषि भूमि की बटिया की राशि दिलाने, पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, बही में नाम दर्ज करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, राहत राशि दिलाने, राशन कार्ड बनवाने, संबल कार्ड में सुधार करवाने, अंत्येष्टी सहायता राशि दिलाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ दिलाने, बैंक खाता को बंधक मुक्त कराने, सीमांकन कराने, नाली निर्माण व सड़क बनवाने, कब्जा हटवाने, अनुग्रह राशि दिलाने, रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, रोजगार सहायक द्वारा गड़बड़ी करने, सही सीमांकन कराने, रास्ता खुलवाने आदि से संबंधित आवेदन दिये। इन आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।