: सामुदायिक बैठक कर बरिष्ट नागरिको के अधिकारों की दी जानकारी
Tue, Dec 6, 2022
सामुदायिक बैठक कर बरिष्ट नागरिको के अधिकारों की दी जानकारीभारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है। रविवार को गाडरवारा तहसील विकासखंड चीचली बाबई के ग्राम धूड़सरू में विभाग के फील्ड रिस्पांस ऑफीसर (एफआरओ) मोहन बर्मन के माध्यम से बारिष्टजनो को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कार्य करती हैं। एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार, संपत्ति, पड़ोसी, संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं। इस बैठक में के.पी. दुबे कुलदीप रजक ,ग्राम के सरपंच दुर्गाप्रसाद ठाकुर, उप सरपंच देवी कुशवाहा,पूर्व उपसरपंच,जगदीश कुशवाहा, एवम ग्राम की वरिष्ठ जन उपस्थित रहे ।
: किसानों को फसल बीमा की जानकारी जागरूकता रथ रवाना
Tue, Dec 6, 2022
किसानों को फसल बीमा की जानकारी जागरूकता रथ रवाना
नरसिंहपुर।
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लि. के प्रचार रथ को उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया।
इस मौके पर फसल बीमा कम्पनी के जिला प्रबंधक श्री सोनू वड़ोले, तहसील प्रतिनिधि श्री जगदीश ठाकरे एवं श्री विवेक कौरव और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2022- 23 की अधिसूचित फसलों का बीमा ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यवसायिक/ ग्रामीण/ सहकारी बैंक) एवं कॉमन सर्विस सेंटर- सीएससी के माध्यम से 31 दिसम्बर तक करवाकर योजना में शामिल हो सकते हैं। प्रति हेक्टर बीमा प्रीमियम दरें गेहूं सिंचिंत के लिए 532.50 रु., गेहूं असिंचिंत के लिए 307.50 रु., चना के लिए 480 रु., मसूर के लिए 382.50 रु. हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रबी मौसम 2022 के लिए अधिकृत पटवारी हल्का के अंतर्गत किसानों की फसलों का बीमा करने के लिए बैंकों द्वारा प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित है। बैंक द्वारा किसानों के लिए भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल पर समय सीमा में प्रविष्टि करना आवश्यक है।
उप संचालक कृषि श्री त्रिपाठी ने बताया कि बोई गई फसलों की प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति की स्थिति में बीमित फसल की नुकसानी में किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। इस योजना से अधिक से अधिक किसान जुड़ें। अऋणी कृषक बैंक, जन सेवा केन्द्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। फसल बीमा के लिए भू- ऋण अधिकार पुस्तिका, बी- 1, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकापी, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी।
: जल महोत्सव के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं ने नदियों एवं मंदिरों में श्रीफल अर्पित किए
Tue, Dec 6, 2022
जल महोत्सव के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं ने नदियों एवं मंदिरों में श्रीफल अर्पित किएगाडरवारा / जल महोत्सव के अंतर्गत जलागम (कलश यात्रा)के माध्यम से प्रदेश भर में चयनित 313 लघु/छोटी नदियों का समागम प्रत्येक विकासखण्डों में किया जाना है 26 दिसंबर को पूरे प्रदेश भर में 313 नदियों के पुनर्जीवन हेतु अभियान स्वरूप *कलश यात्रा* का आयोजन कर जल संरक्षण व संवर्धन हेतु लोगों को जागरूक करने तथा जलसंरक्षण व संबर्द्धन हेतु संगोष्टी,संवाद के माध्यम से भावी जल संकट के प्रति सजग रहते हुए वर्षा जल के संरक्षण जल संरचनाओं के निर्माण,पौधारोपण एवं बोरी बंधान कार्य हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसी के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नरसिंहपुर विकासखंड चीचली के अंतर्गत आने वाली नदियों में नवांकुर संस्थाओं द्वारा सुजलाम जल महोत्सव के अंतर्गत जन शक्ति सेवा समिति उकासघाट, हरदोल जन सेवा समिति द्वारा उकासघाट ऊमर नदी में पुष्प श्रीफल अर्पित किए ग्राम के शिव मंदिर खेड़ापति मंदिर में भगवान शंकर को फूल माला श्रीफल अर्पित किए । कार्यक्रम के दौरान जन शक्ति सेवा समिति श्री रामकृष्ण राजपूत हरदोल संस्था से रामेश्वर वर्मा ग्राम कोटवार केदार मेहरा समिति सदस्य आदि उपस्थित रहे।