: कलेक्टर ने जिला पंचायत में की समीक्षा लंबित कार्य समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
Tue, Dec 6, 2022
कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय लंबित एवं अपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करें और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्य में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्रेषित करें। दिसम्बर माह की कार्ययोजना तैयार कर प्रगतिरत कार्यों के साप्ताहिक रिव्यू के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतवार निर्माण कार्यों में मनरेगा के माध्यम से रोजगार देने की योजना तैयार करें। विगत वर्ष के लंबित व अपूर्ण कार्यों की वर्षवार जानकारी ली और कार्यों की माॅनीटरिंग सुनिश्चित कर आगामी 31 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। साथ ही कार्यों की श्रेणीवार सूची तैयार करने, कार्यस्थल में सत्यापन सहित अमृत व पुष्कर धरोहर के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि विभाग अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यस्थल पर संबंधित कार्य का बोर्ड भी लगवाएं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत कार्यों की पूर्णता, हितग्राही को प्राप्त किश्त राशि, शेष लंबित कार्य और निरीक्षण कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को कार्य का अवलोकन कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का बेस्ट माॅडल तैयार करने व साफ-सफाई एवं पानी की उपलब्धता तथा स्वसहायता समूह के माध्यम से संचालन के संबंध में चर्चा की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को समय पर पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतवार डाटा तैयार करने और हितग्राही की पेंशन पात्रता आयु के 6 माह पहले ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
: प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ रवाना
Mon, Dec 5, 2022
मंडला जिले के कृषकों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता लाने व प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार 5 दिसंबर को उप संचालक कृषि श्री केपी भगत व लीड बैंक प्रबंधक श्री दिगंबर भोयर ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रचार रथ को किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फसल बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक श्री संजय पठाड़े एवं सभी तहसील प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री भगत ने बताया कि बोई गई फसलों की प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं से क्षति की स्थिति में बीमित फसल के नुकसान होने पर और किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है, जिसमें अधिक से अधिक किसान जुडक़र लाभ लें। अऋणी किसान बैंक, जनसेवा केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिये भू-ऋण अधिकार पुस्तिका बी-1 की छाया प्रति, बैंक खाते की पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई का प्रमाण पत्र एवं प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम रबी 2022-23 की फसलों का ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यवसायिक/ग्रामीण/सहकारी बैंक) व कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2022 तक अपनी फसल का बीमा करवाकर योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दरें- गेहूं सिंचित के लिए 600 रुपए, गेहूं असिंचित 375 रुपए, चना 480 रुपए, राई-सरसों 459 रुपए, अलसी 345 रुपए, मसूर 405 रुपए निर्धारित की गई है।
: बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव
Mon, Dec 5, 2022
बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव... दरअसल गांव के कुछ लोग घास काटने जा रहे थे इतने में लोगों ने एक महिला का शव देखा... जो एक महिला का था.... शव के पास कुछ फटे हुए रुपए और जहर की शीशी पड़ी मिली बताई जा रही है... फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है