: गाडरवारा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन 26 नवम्बर को
Fri, Nov 25, 2022
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन 26 नवम्बर को
गाडरवारा। क्षेत्र की शासकीय शालाओं में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए चीचली ब्लॉक का शिविर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में 26 नवम्बर दिन शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लगाया जाएगा । विदित हो कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिविर आयोजन के नोडल अधिकारी और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सहायक नोडल अधिकारी होंगे जो शिविर स्थल की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। शिविर के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, शुद्ध पेयजल समेत सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश जिला स्तर से दिये गए है। शिविर में नि:शक्तता प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही प्रदान करने की व्यवस्था की जायेगी और नवीनीकरण भी किया जायेगा। चीचली बीईओ एएस मसराम ने सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यो से अपनी शाला में अध्ययनरत सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को एक शिक्षक के साथ शिविर में अनिवार्यत: उपस्थित कराने की अपील की है । शिविर में शाला त्यागी एवं शाला अप्रवेशी छात्र छात्राओं का भी परीक्षण होगा।
: गाडरवारा, समीक्षा बैठक आयोजित
Fri, Nov 25, 2022
समीक्षा बैठक आयोजितगाडरवारा। विगत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तेन्दूखेड़ा (छोटा) के शा.उ.मा विद्यालय में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन डी डी ओ संस्था सुखाखेरी के प्राचार्य चंदन शर्मा एवम जनशिक्षा केंद्र प्रभारी तेंदूखेड़ा सहसंकुल प्राचार्य संगीता मेहरा की विशेष उपस्थिति एवं जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी एवम शिक्षक रामजी ठाकुर सहित समस्त शालाओं के प्रधान पाठको की उपस्थिति में किया गया। बैठक में सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में छात्रों का चिन्हांकन कर प्रवेश दिलाना, कर्मचारियों के लंबित देयको का त्वरित भुगतान , कक्षा 5 वी एवम 8 वी के छात्रों का आरएसके पोर्टल पर सत्यापन आदि बिंदुओं पर निर्देश प्रसारित किए गए। उक्त बैठक में माध्यमिक शाला प्रधान पाठक आर एस ठाकुर , श्रीमती मधु बेलवंशी , वीरेंद्र कौरव, धरमपाल इनवाती, लक्ष्मी विश्वकर्मा , लक्ष्मी नारायण मेहर , देवेंद्रनाथ , हरप्रसाद ठाकुर , ज्ञानेश्वर मेहरा, महेश ठाकुर ,राधेश्याम कौरव आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही।
: धान खरीदी केन्द्र पचामा में यथावत रखा जाने ग्रामीणो ने एसडीएम गाडरवारा को सोपा ज्ञापन
Fri, Nov 25, 2022
धान खरीदी केन्द्र पचामा में यथावत रखा जाने ग्रामीणो ने एसडीएम गाडरवारा को सोपा ज्ञापनगाडरवारा। पचामा धान खरीदी केन्द्र पर ही किसानों की धान खरीदी हो सेवा सहकारी समिति पचामा के अंतर्गत ग्राम पचामा एवं ग्राम भटरा की समर्थन मूल्य पर धान एवं गेहूं की खरीदी विगत वर्षों से लगातार होती आई है, इस वर्ष भी पचामा में ही खरीदी होने की उम्मीद थी। लेकिन समाचार पत्र के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पचामा ग्राम की समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र स्वर्ण परी वेयर हाउस सालीचौका पोणार तिराहा किया गया है, जो किसानो की सुविधा के हिसाब से उचित नहीं है।ग्राम पचामा एवं भटरा में सर्वाधिक और प्रत्येक किसान धान उत्पादन करते हैं, वेयर हाउस में कड़कड़ाती ठंड में किराए के ट्रेक्टर ट्राली में कई दिनों तक लाइन लगाने से किसानो को गम्भीर परेशानी से गुजरना पड़ेगा। साथ ही उक्त वेयर हाउस के मुख्य रोड पर गन्ना मिल की ट्रालियों से जाम लगता है।कल इस संबंध में एस डी एम मैडम से बात कर समस्या से अवगत कराया गया है उन्होंने इस संबंध में शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया है। आज दिनांक 25/11/2022को पचामा एवं भटरा के ग्रामीणों ने सरपंच सहित लिखित ज्ञापन सोपकर स्वर्ण परी वेयर हाउस की जगह ग्राम पचामा में ही केन्द्र संचालित करने की मांग की है।एसडीएम द्वारा उक्त मांग अनुसार कार्यवाही कर पचामा में खरीदी का आश्वासन दिया है।