: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
Fri, Nov 4, 2022
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के आदेश एवं अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर के निर्देशन में न्यू इन्द्रा एकता नगर मूसाखेडी में योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारीलाल सिंह चौहान द्वारा अन्य साथियों की मिलीभगत से घरेलू गैस सिलेंडर विभिन्न कंपनियों के अवैध गोदाम बनाकर भंडारण, परिवहन एवं अवैध तरीके से मुनाफाखोरी कर कालाबाजारी करने पर विगत दिनों जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू के नेतृत्व में दल द्वारा जांच कर मौके पर तीन लोडिंग वाहन एवं भरे, खाली कुल मिलाकर 76 सिलेंडर जप्त किये गये थे। प्रकरण में योगेन्द्रसिंह के साथ में हॉकर कृष्णा पिता धूलजी वेलिम, वाहन चालक राजू पिता कन्हैयालाल रावत, रामेश्वर पिता नारायण ईश्वरी द्वारा आपसी मिलीभगत से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं घनी आबादी में रिहायसी इलाके में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर का भंडारण, अवैध व्यापार करना पाया गया था।प्रकरण में की गई कार्यवाही में योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारीलाल सिंह चौहान, हॉकर कृष्णा पिता धूलजी वेलिम, रामेश्वर पिता नारायण ईश्वरी, राजू पिता कन्हैयालाल रावत के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत धारा 3/7 में आजाद नगर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। आरोपियों के विरूद्ध चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध भी किया गया है। माफिया अभियान अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने पर सतत अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
: अनेक प्रतिष्ठित कम्पनियों ने विभिन्न पदो हेतु युवाओं का किया प्राम्भिक चयन।
Fri, Nov 4, 2022
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुए एक दिवसीय रोजगार मेले, एक जिला एक उत्पाद संवाद कार्यक्रम सहित अन्य आयोजन।
अनेक प्रतिष्ठित कम्पनियों ने विभिन्न पदो हेतु युवाओं का किया प्राम्भिक चयन।-----------
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज इंदौर में युवाओं को रोजगार की गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किया गया। इस आयोजन में जहां एक ओर निजी क्षेत्र की पच्चीस से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 680 युवाओं की भर्ती की गयी, वहीं दूसरी ओर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पथकर विक्रेता योजना आदि के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना के हितग्राहियों तथा अन्य संबंधित किसानों के लिए कार्यशाला भी आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा, श्री कंचन सिंह चौहान, श्री अरूण पेंढारकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री एस.एस. मंडलोई, जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक श्री पी.एस. मंडलोई एवं उद्यानिकी विभाग के श्री गुर्जर, ग्रामीण आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी श्री आनंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजानाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजानाओं के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ा है, युवाओं में यह आत्मविश्वास जागृत हुआ है कि उन्हें अब आसानी से योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। युवा बड़ी संख्या में ऋण लेने के लिए आगे आने लगे हैं। वही दूसरी ओर युवाओं को विभिन्न कंपनियों में भी नौकरी दिलाने के लिए नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त रोजगार मेले में 25 से अघिक प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे लोटस इलेक्ट्रानिक्स, पटेल मोटर्स, पिज्जाहॉट, रूपरंग स्टोर्स, वनपाईन्टवन, इन्स्टा कनेक्ट, एसजीएस सिक्योरिटी आदि ने मेले में उपस्थित लगभग 950 आवेदकों में से 668 आवेदकों का विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिकिटीव, टेक्नीशियन, टेली कॉलर, टीम लीडर, डिलेवरीबॉय, सुरक्षा गार्ड बीमा सलाहकार,ऑपरेटर आदि अन्य पदों हेतु आकर्षक वेतन पर चयन किया।
ग्रामीण आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने बताया कि मेले में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख रूपये की सहायता दी गयी। इसी तरह प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत 80 हितग्राहियों को 24 लाख रूपये से अधिक की मदद दी गयी।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री एस.एस. मंडलोई ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथविक्रेता योजना, मुद्रा योजना आदि के तहत पांच करोड़ रूपये से अधिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वयोश्री एवं एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिए चिन्हाकंन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्नों उपकरणों के लिए 137 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। अगले कार्यक्रमों में इन्हें आवश्यकता के अनुरूप उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जायेंगे
: कलेक्टर श्री सुमन ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा
Fri, Nov 4, 2022
विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए
6 माह से ऊपर के लंबित शेष राजस्व प्रकरणों को शीघ्र कराएं निराकृत-कलेक्टर श्री सुमनकलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने कहा कि जिले में विभिन्न नवीन निर्माण कार्यों के लिए शासकीय भूमि का आवंटन किया जाना है। राजस्व न्यायालयों में भूमि आवंटन से संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण शीघ्र कराएं। इसी प्रकार सभी अनुविभाग 6 माह से ऊपर के लंबित शेष सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराएं। उन्होंने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए आगामी दिवसों में होने वाले फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन पर पूरी निगरानी रखें। मार्कफेड के नकद सेल प्वाइंट पर भीड़ होने की संभावना रहती है, वहां कानून व्यवस्था बनाए रखें। कृषि अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर देख लें कि प्रत्येक सेंट्रल पॉइंट में कम से कम एक कैश सेल पॉइंट जरूर हो जिससे कृषकों को परेशान न होना पड़े। कहीं नए पॉइंट की मांग हो तो प्रस्ताव भेजें। कलेक्टर श्री सुमन गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सुमन द्वारा पंजीकृत और निराकृत राजस्व प्रकरणों की अनुविभाग और तहसीलवार समीक्षा करते हुए लगभग 89 प्रतिशत निराकरण पाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की गई और निराकरण का प्रतिशत 90 से ऊपर ले जाने का प्रयास करने के निर्देश दिए गये। उन्होंने बताया कि बंटवारा प्रकरणों के निराकरण में जिला प्रदेश में टॉप 5 में है, इन प्रकरणों में और बेहतर कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम आने का प्रयास करें। उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए पटवारीवार लक्ष्य निर्धारित करने और वसूली पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीसी 6 (4) के तहत दर्ज प्रकरणों और राशि वितरण की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दौरान नक्शा शुध्दिकरण में किए गए कार्य की सराहना करते हुए तहसील पांढुर्णा, छिंदवाड़ा ग्रामीण, परासिया, उमरेठ, अमरवाड़ा, मोहखेड़, चांद और चौरई को पुनः इस कार्य पर फोकस करने और त्रुटि संख्या के अनुसार नक्शा शुध्दिकरण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सुमन ने निर्देश दिए कि पीएम किसान सम्मान निधि और सीएम किसान कल्याण योजना से संबंधित भू-अभिलेखों की लिंकिंग का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग के लिए शेष बैंक खातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मोबाइल टावरों के लिए भूमि उपयोग के लिए लाइसेंस जारी करने संबंधी आवेदनों का आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि 9 प्रकरणों में टॉवर लगाने हेतु अनुज्ञप्ति जारी की गई है।
अभी तक शासकीय भूमि पर टॉवर लगाने के लिए 59 आवेदन मोबाइल टावर ऐप से प्राप्त हुए हैं जो जांच प्रतिवेदन के लिए लंबित हैं तथा एक निजी भूमि से संबंधित आवेदन लंबित है। बैठक में राजस्व विभाग के अन्य बिंदुओं और लंबित सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सर्वश्री अतुल सिंह, मनोज प्रजापति, आर.आर. पांडे व एम.आर. धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की, अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।