: गाडरवारा,किन्नर समाज की हिना मौसी ने फहराया तिरंगा
Tue, Aug 16, 2022
किन्नर समाज की हिना मौसी ने फहराया तिरंगावंचित वर्ग को सम्मान प्रदान कर सामाजिक सदभाव स्थापित करना मुख्य उद्देश्य-मुकेश बसेड़ियागाडरवारा । नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने वंचित वर्ग को सम्मानित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किन्नर समाज के मुखिया किन्नर अनीशा मौसी के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किन्नर हिना मौसी ने मां विजयासन इंस्टीट्यूट में ध्वजारोहण किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता किन्नर साहिबा मौसी ने की । तदोपरांत इंस्टीट्यूट के संचालक मुकेश बसेड़िया ने अतिथियों का सम्मान वस्त्र,शाल ,श्रीफल , व तिरंगे से किया । कार्यक्रम में सतत दस वर्षों से स्वास्थ्य शिविरों वैक्सीनेशन सेंटरों ,व आध्यात्मिक आयोजनो में निशुल्क व निस्वार्थ सेवा देने वाली बेटियो को मेडल , ट्राफी , व तिरंगे से सम्मानित किया । उपरोक्त अवसर पर कपिल शर्मा , अनुज शर्मा, कीर्ति विश्वकर्मा, आरती कहार, कीर्ति शर्मा, कीर्ति कोरी, ज्योति कहार, शिवानी शर्मा, समीक्षा शर्मा, कृष्णा दुबे, अनीता कौरव,अन्नू खान, छत्रपाल नोरिया,हलकोरी केवट आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही । उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुकेश बसेड़िया ने बताया कि वंचित वर्ग को सम्मान दिलाने के उद्देश्य हेतु पूर्व में भी सफाईकर्मी, कचरागाड़ी संचालक, वृद्धमाता, निराश्रित वृद्धजन,पहाड़ी इलाकों के बनग्राम निवासियों से अपने इंस्टीट्यूट में ध्वजारोहण करवा चुके है ,जिससे समाज मे सामाजिक समरसता के साथ सदभाव, प्रेम व अपनत्व की भावना बनी रहती है । उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत अनेक वर्षों से स्वयं के खर्चे पर दुर्गम बनांचल क्षेत्रों में निराश्रित,असहाय वृद्धजनों, की सेवा के साथ अग्नि पीडित परिवारों, की सेवा कर रहे है । अनेक वर्षों से बरसात में पहाड़ी ग्रामो में मच्छरदानी , कंबल व अस्थायी आशियाने के लिए पनी की व्यवस्था, लेखन पठन समाग्री प्रदान कर समाजसेवा में एक मिसाल बन चुके है।
: गाडरवारा,एक शाम राष्ट्र के नाम`` कार्यक्रम रोटरी क्लब आफ गाडरवारा द्वारा किया गया
Tue, Aug 16, 2022
एक शाम राष्ट्र के नाम`` कार्यक्रम रोटरी क्लब आफ गाडरवारा द्वारा किया गया!गाडरवारा । रोटरी क्लब आफ गाडरवारा के तत्वधान में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ ''अमृत महोत्सव" के अंतर्गत स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती एवं भारत माता जी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई!"राष्ट्र सर्वोपरि है, राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं" उक्त विचार रोटे. मिनेन्द्र डागा ने रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा के तत्वधान में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ "अमृत महोत्सव" के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम राष्ट्र के नाम" कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा रचित कृति "संघर्ष गाथा" जिसमें नरसिंहपुर जिले के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित घटनाओं और व्यक्तित्वों का वर्णन है का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने नगर में साहित्यिक आयोजनों के क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बात कही। अजीत पटेल एसडीओपी गाडरवारा ने रोटरी के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए सतत सहयोग की बात कही। इससे पूर्व रोटरी अध्यक्ष रोटे अशोक राजपूत ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और संस्थाओं का स्वागत किया। वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी कृति संघर्ष गाथा में समाहित तथ्यों पर प्रकाश डाला और नरसिंहपुर जिले का स्वाधीनता संग्राम में सहयोग से परिचय कराया। इस अवसर नवनिर्वाचित नगरपालिका उपाध्यक्ष वैशाली रीतेश राय एवं नवनिर्वाचित पार्षदगणों का सम्मान रोटरी के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण का आभार रोटरी सचिव मनीष जायसवाल और संचालन रोटे प्रियंक सोनी एवं सहायक संचालन रोटे नीलेश साहू एवं मनोज कोचर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में देश के ख्यातिलब्ध कवियों राकेश राकेंदु, श्रीमती अर्चना अर्चन, अमित जैन मौलिक, हरीश पांडे, आशीष आदित्य, विनीत बेदर्द, मुकेश माधव, हरिशंकर कुशवाहा द्वारा काव्य पाठ किया! जिसका संचालन विजय बेशर्म द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्लब के रोटे. सुरेंद्र साहू, रोटे. शरद मोलासरिया, रोटे. सुनील श्रीवास्तव, रोटे.राजेश गुप्ता रोटे. नीलेश साहू, रोटे. अखिलेश राय, रोटे. जवाहर शर्मा, रोटे.मोनू बड़कुर, रोटे.मनोज कोचर, रोटे.मनोज राय, रोटे.अरुण तिवारी, रोटे.रमाकांत गुप्ता, रोटे.अमित पटेल, रोटे.विवेक त्रिपाठी, रोटे. अनिल वालिया, रोटे.डॉ यू एस दुबे, रोटे. डी के उपाध्याय रोटे. शैलेन्द्र जैन,रोटे. उत्सव गुप्ता, रोटे.राहुल पालीवाल एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने सहभागिता दी।
: गाडरवारा,अमृतसरोवर तालाब पर किसान सभा के सुम्मेरसिह ठाकुर द्वारा फहराया तिरंगा झंडा।
Tue, Aug 16, 2022
अमृतसरोवर तालाब पर किसान सभा के बरिष्ठ नागरिक सुम्मेरसिह ठाकुर द्वारा फहराया तिरंगा झंडा।गाडरवारा । 15 अगस्त के अवसर पर ग्राम पंचायत पलेरा के ग्राम बेलखेड़ी में किसान सभा द्वारा संघर्ष कर अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि पर अमृत सरोवर तालाब का निर्माण हुआ है जहां पर किसान सभा के बरिष्ठ साथी सुम्मेरसिह ठाकुर द्वारा झंडा फहराया गया।सर्वप्रथम रेशमकेन्द्र रहमा से बेलखेड़ी अमृतसरोवर तालाब तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सरपंच सतीश तिवारी, उपसरपंच मेहरवान पटेल, सचिव अशोक श्रीवास्तव, सहायक सचिव कृष्ण कुमार, भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, लीलाधर वर्मा, श्री सुम्मेरसिह ठाकुर, सुमित ठाकुर, बबलू मेहरा, चोखे यादव,, श्री अनिल डांगी, महेश चौधरी, नारायण लोधी, रूपसिग वर्मा, धनीराम, संतोष खजुरिया,, दीपक वर्मा, चंद्रप्रकाश खजुरिया, बसन्त धानक, गणेश खजुरिया,हफ्ते ठाकुर, युवा साथी आकाश सिलोकिया सहित ग्रामवासी शामिल रहे ।यात्रा उपरांत तालाब पर किसान सभा के बरिष्ठ साथी सुम्मेरसिह ठाकुर द्वारा झंडा फहराया गया।