Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: गाडरवारा, जिला शिक्षा अधिकारी सम्मानित होने पर जताई खुशी

Aditi News Team

Wed, Aug 17, 2022
जिला शिक्षा अधिकारी सम्मानित होने पर जताई खुशी गाडरवारा। गत दिवस जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री डा कुंवर विजय शाह ने कलेक्टर रोहित सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीईओ श्रीमती विल्सन के सम्मानित होने पर क्षेत्रीय शिक्षको ने खुशी ज़ाहिर की है। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा फहराने जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अंकुर अभियान में कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन की सक्रिय भागीदारी से पूरे शिक्षा विभाग द्वारा सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय पर्व के आयोजन व शासन द्वारा शिक्षा विभाग की संचालित समस्त योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन, हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल के वार्षिक परिणाम में प्रदेश में जिले को अव्वल स्थान प्राप्त करने, अंकुर अभियान के तहत अधिक संख्या में पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी के प्रति जताया आभार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिला मुख्यालय पर आयोजित मिले सम्मान के लिए समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी0आर0सी0, बी0ए0सी, सी0ए0,सी0, प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिका, छात्र– छात्राओं अभिभावकों द्वारा कलेक्टर महोदय की मंशा अनुरूप अमृत महोत्सव व शैक्षणिक कार्य में सहयोग के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त किया है

Tags :

जरूरी खबरें