: इनरव्हील क्लब व्दारा गौशाला में औषधि भेंट की
Sat, May 3, 2025
इनरव्हील क्लब व्दारा गौशाला में औषधि भेंट की
गाडरवारा । स्थानीय इनरव्हील क्लब आफ पिंक पेटल्स के तत्वावधान में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मीना क्षी शर्मा और अंकिता जैन अध्यक्ष गाडरवारा की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया , तदुपरांत युवराज जैन , पाखी जैन, व कृतिका जैन ने वाध्य यंत्रों के साथ गणेश वंदना की गई । बैठक में उपस्थित सदस्याओ ने संगठन की गतिविधियों का लेखा जोखा रखते हुए आगामी समय मे नगर में विभिन्न मानवीय मूल्यों से जुडी, सांस्कृतिक, प्रतिभा प्रोत्साहन आदि के कार्यक्रमों को समय समय पर किये जाने की योजना बनाई ।बैठक में रिमझिम जैन सचिव, सुरभि जैन कोषाध्यक्ष, स्वाति जैन मुख्य रूप से उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाया ,संचालन स्वाति डागा, वंदना राठी ने किया ।कार्यक्रम के व्दितीय चरण में जिला अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, जिला इएसो दीपाली कचौलिया ने दयोदया गौशाला में जाकर गौ माता की सेवा के लिए समर्पित भाव से औषधियाँ दान मे दी गई और इसी अवसर पर एक बिटिया को कन्यादान के निमित्त आवश्यक सामग्री व नगदी राशि भेंट की नगर में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ।
: श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन 4 मई से
Sat, May 3, 2025
श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन 4 मई से
गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय मे गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर भारत माता की मूर्तिपूजन एवं स्थापना के तत्वाधान मे आज 4 मई से 12 मई तक श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कौरव ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को कलश यात्रा से यज्ञ का विधिवत शुभारम्भ होगा। 5 मई से विद्यालय के ही पास तुलसी मानससंस्कृति भवन मे प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होंगे। प्रवचन मे श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज ('कांगड़ा पीठाधीश्वर' हिमाचल प्रदेश), श्री श्री पूज्य गुरुदेव श्री राजीव लोचनदास जी महाराज (चित्रकूटधाम उ.प्र.),वीरेन्द्र जी शास्त्री 'मानस पपीहा' (संत बरहटा ), साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावनधाम), शक्तिधाम पीठाधीश्वर दिवाकर जी महाराज (गौ माँ प्रेम क्रांति यात्रा रा.अ.) यज्ञाचार्य-धर्माचार्य पं. धर्मेन्द्र जी उदेनिया (चाँदनखेड़ा),यज्ञ शिरोमणि पं.प्रकाशचन्द्र जी उदेनिया चाँदनखेड़ा द्वारा प्रवचन सुनाये जायेंगे। 12 मई को यज्ञ पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। समस्त सहयोगीजन, भक्तजन, संपूर्ण अंचल के शिष्यगण, गुरुकुलम् चाँदनखेड़ा ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धांलुओं से उपस्तिथि की अपील की है।
: किसान सभा के ज्ञापन पर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान मीडिया का माना आभार
Sat, May 3, 2025
किसान सभा के ज्ञापन पर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान मीडिया का माना आभार
मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा विगत 2मई को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गाडरवारा को एस डी एम कार्यालय पहुंचकर विभिन्न जन समस्याओं का निराकरण करने एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा था।
पूर्व सूचना देकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार
तत्काल दूसरे ही दिन दिनांक 3/5 /2025 दिन रविवार को मौजा टेकापार पटवारी हल्का नंबर 156 राजस्व निरीक्षक मंडल करप गांव में नायब तहसीलदार महोदय सिहोरा/ करप गांव हल्का पटवारी टेका पार, करप गांव, कल्याणपुर एवं ग्राम कोटवार सहित संबंधित किसान एवं किसान सभा के नेता *गरीबदास चौधरी* को पूर्व सूचना देकर ज्ञापन से संबंधित जांच के लिए उनके ग्राम पहुंचे जिसमें कृषक ग्रामवासी की समस्याओं को लेकर किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सोपा था उनकी उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा वस्तु स्थिति की मौके पर जाकर जांच की गई। ज्ञापन में जो मांगे थी उन पर मौके पर एक पंचनामा तैयार किया गया और विधिवत संबंधितों को प्रशासन द्वारा निराकरण किया जाने पत्राचार किया जाकर कार्यवाही का लिखा गया। जिसमें हल्का पटवारी शुभम कौरव की पद स्थापना संबंधित बिंदु पर न्यायालय तहसीलदार से संबंधित मामला है जिसमें निराकरण किया जाएगा। बिंदु क्रमांक 2 जिसमें मटवारा एवं टेकापार क्षेत्र की कृषि भूमि की सिंचाई हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग थी इसके संबंध में विद्युत विभाग को पत्राचार किए जाने का लिखा गया ।बिंदु क्रमांक 4 टेकापार से धोखेड़ा के मध्य जो रोड का निर्माण किया जा रहा है उसमें जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई है उनकी मुआवजा राशि से संबंधित है जिसके लिए अलग से पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्राचार करने का लिखा गया है। बिंदु क्रमांक 5 जो किसको के सीमांकन से संबंधित है उसे बिंदु का निराकरण में लिखा गया कि एक सप्ताह के अंदर संबंधितों की सीमांकन किए जाने का आदेश तहसीलदार महोदय द्वारा दिया गया और सभी कृषक और किसान सभा पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा तैयार करके हस्ताक्षर किया गया।मध्य प्रदेश किसान सभा किसानों की आवाज बने मीडिया का आभार ज्ञापित करती है और प्रशासन का धन्यवाद करती है और अपेक्षा की जाती है ऐसे ही तत्काल प्रशासन को जनहित में कार्यवाही करना चाहिए जिससे किसान मजदूर आमजन को न्याय मिल सके।