: गाडरवारा,प्रधानपाठक की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Sep 1, 2021
गाडरवारा। बीते मंगलवार को समीपी ग्राम बोदरी की शासकीय माध्यमिक शाला बोदरी के प्रधानपाठक गोविंद प्रसाद घारू को शासकीय सेवा से सेवानिवृति उपरांत विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शाल , श्रीफल एवं उपहार भेंट करते हुए विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल, संकुल प्राचार्य अनूप शर्मा, बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक सहित अन्य ने अपने उदबोधन में श्री घारू के कार्यकाल को सराहनीय बताया एवं उनका शेष जीवन अच्छे सामाजिक, धार्मिक कार्यो में व्यतीत हो ऐसी अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में रजनीश गुप्ता, प्रसन्न खत्री, विनोद कौरव,विनीत कौरव, अमित जैन, रामकिशन नामदेव, जनशिक्षक प्रदीप मालवीय, अमित पटैल , पंकज स्थापक सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बोदरी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
: गाडरवारा,स्कूल खुलने से दिखी रौनक
Wed, Sep 1, 2021
गाडरवारा। अंततः डेढ़ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक स्कूल कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए क्षेत्र में 1 सितंबर से खुल गए। स्कूल खुलने के पूर्व शाला प्रवंधन द्वारा व्यापक साफ सफाई की गई इसके अलावा कक्षाओ को सेनेटाइज किया गया। स्कूल खुलने पर 50 प्रतिशत छात्र छात्राओं की उपस्थिति उनके पालकों द्वारा दिये गए सहमति पत्र के आधार पर सुनिश्चित की गई। छात्र छात्राओं को स्कूल में मास्क पहनकर आने के निर्देश विद्यालय के शिक्षको द्वारा दिये गए । कक्षाओं में छात्र छात्राओं के हाथ सेनेटाइज करते हुए उन्हें पर्याप्त अंतर से बिठाया गया। लम्बे अंतराल के बाद स्कूल खुलने से छात्र छात्राओं में प्रसन्नता देखी गई। सांगई की छात्रा पूजा केवट ने बताया की स्कूल खुलने से अब पढ़ाई शुरू होगी । उल्लेखनीय है की स्कूल भले ही खुल गए हों लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार नियत कक्षाओं के अतिरिक्त ऑनलाइन कक्षाएँ पूर्ववत संचालित रहेंगी इसके अलावा दूरदर्शन एवं व्हाट्सअप्प पर शेक्षणिक सामग्री का प्रसारण पूर्ववत जारी रहेगा।
: नरसिंहपुर,मास्क नहीं लगाने वाले 92 व्यक्तियों पर लगा 6 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना
Tue, Aug 31, 2021
नरसिंहपुर ।
रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।
नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान
इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में मंगलवार 31 अगस्त को 199 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 92 व्यक्तियों पर 6 हजार 850 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवधि में मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 16 व्यक्तियों पर 1350 रूपये, गाडरवारा में 14 व्यक्तियों पर 1300 रूपये, करेली में 6 व्यक्तियों पर 600 रूपये, गोटेगांव में 5 व्यक्तियों पर 100 रूपये, तेंदूखेड़ा में 14 व्यक्तियों पर 700 रूपये, चीचली में 4 व्यक्तियों पर 200 रूपये, सांईखेड़ा में 5 व्यक्तियों पर 500 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 14 व्यक्तियों पर 700 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों पर 1400 रूपये का जुर्माना लगाया गया।