: भोपाल। राज्यपाल को लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया प्रतिवेदन
Sat, Sep 4, 2021
भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री चंद्रशेखर रायकवार, डॉ. रमन सिंह सिकरवार, डॉ. देवेन्द्र सिंह मरकाम और सचिव श्रीमती वंदना वैद्य उपस्थित थे।
: गाडरवारा,राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर परिचर्चा एवं वृहद सम्मान समारोह 5 सितंबर को
Sat, Sep 4, 2021
गाडरवारा। 5 सितंबर दिन रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई शिक्षा नीति पर परिचर्चा के साथ साथ साईंखेड़ा ब्लॉक के संस्था प्रमुख शिक्षक-शिक्षिकाओं का गुरु सम्मान कार्यक्रम स्थानीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय सभागार में शाम 4 बजे से होगा। कार्यक्रम में विधायक जालम सिंह पटैल, सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के राघवेंद्र शुक्ल, अतुल दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्य्क्ष नरेश पाठक, सचिव देवकिशन सोनी, कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा सहित प्राचार्य दिनेश शर्मा एवं शाला परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
: गाडरवारा,बसेडिया करेंगे शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान
Sat, Sep 4, 2021
गाडरवारा। 5 सितंबर दिन रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मां विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश बसेडिया द्वारा संस्कार पैलेस में सुबह 11 वजे से गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान किया जाएगा। ततसंबंध में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के निर्देशक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने बताया की शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में श्री बसेडिया एवं आमंत्रित अतिथिगण बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षको के सम्मान के अलावा चीचली विकासखण्ड के उत्कृष्ट शिक्षको के साथ रक्तवीरो एवं कोरोना काल मे बनांचल ग्रामो मे राशन पहुंचाने में सहयोगियो व राशन पैकिट निर्माण करने वाली बेटियो का सम्मान भी करेंगे।कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए उपस्थिति की अपील की गई है।