Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: म.प्र.गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी श्री गिरी द्वारा चंदनगांव और ग्राम उमरहर में किया गया गौ-शालाओं का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Sep 4, 2021

म.प्र.गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी द्वारा आज नगर पालिक निगम की चंदनगांव पाठाढाना स्थित गौ-शाला और विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम उमरहर की गौ-शाला का निरीक्षण किया गया तथा गौ-शालाओं में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार और क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी, स्व-सहायता समूह की महिलायें, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, श्री संदीप रघुवंशी, श्री तुकाराम दुर्गे, पूर्व सरपंच श्री राम एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

      म.प्र.गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी श्री गिरी द्वारा नगर पालिक निगम की चंदनगांव पाठाढाना स्थित गौ-शाला में गोबर से बनने वाली लकड़ी की मशीन, गौ-मूत्र बनाने की मशीन और केंचुआ खाद बनाने वाले नाडेप का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौ-शाला की साफ-सफाई और संचालन की सराहना की। उन्होंने विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम उमरहर में मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौ-शाला की नर्सरी का भी अवलोकन किया। अध्यक्ष स्वामी श्री गिरी को बताया गया कि इस गौ-शाला में पौधों, केंचुआ खाद और गोबर के कंडे को बेचकर आय प्राप्त की जा रही है। इस पर उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह की भी प्रशंसा की।

Tags :

जरूरी खबरें