: गाडरवारा,ब्लॉक कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किया स्मरण
Thu, Jan 30, 2025
ब्लॉक कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किया स्मरण
गाडरवारा । स्थानीय झंडा चौक, पुरानी गल्ला मंडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया ।सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तेल चित्र पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एच व्ही रफीक ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे हमें सत्य अहिंसा और सर्व धर्म सद्भाव के मार्ग पर चलकर बापू के सपनों को साकार करना होगा ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को हम सभी आत्मसात करें उनके विचारों से हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है । कांग्रेस नेता के. जी.आजाद , धर्मेंद्र खजांचीने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी हम सभी गांधी जी की पुण्यतिथि पर संकल्प ले की हम गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर भारत की एकता अखंडता के लिए गांधी जी के आदर्शों को अपनाते हुए देश हित में कार्य करते रहेंगे । कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व पार्षद सतीश सैनी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर रमेश अग्रवाल, ठाकुर शरद सिंह शिव कुमार नीखरा, रवि खजांची, भागचंद नीखरा,उमा गुप्ता,अनिल साहू , मुकेश गुप्ता, सतीश सैनी ,मुस्तान खान, विनोद ठाकुर, राजदीप दुबे ,आयुष जैन, के के कौरव, नेतराम श्रीवास, बाल मुकुंद अहिरवार, शीतल राय, पवन चौधरी, संतोष राजपूत सहित कांग्रेस मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम गीत का गायन किया इसके साथ जी जब तक सूरज चांद रहेगा गांधी जी का नाम रहेगा नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
: विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह
Thu, Jan 30, 2025
विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह
गाडरवारा । क्षेत्रीय विधायक मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का आज 31 जनवरी शुक्रवार को नगर आगमन हो रहा है सुबह 10 बजे से12 बजे तक सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से सौजन्य भेंट करेंगे, दोपहर 1 बजे अंबेडकर भवन में नगर गाडरवारा दिव्यांग जन उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे , इसके पश्चात दोपहर 2 बजे नगर सालीचौका श्रीदेव राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दिव्यांग/वृद्धजन उपकरण वितरण कार्यक्रम में पहुंच कर उपकरण वितरण करेंगे । दोपहर 3 बजे सांवरी नगर (आमढाना) क्रिकेट प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे एवं 5 बजे शिवाजी इंटरनेशनल स्कूल गाडरवारा में वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन करेंगे ।
: आज से माँ नर्मदा पुराण धूनी अखाड़ा में आयोजन
Wed, Jan 29, 2025
आज से माँ नर्मदा पुराण धूनी अखाड़ा में आयोजन
करेली। 29 जनवरी पतित पावनी माँ नर्मदा के दर्शन मात्र से पुण्य लाभ मिलता है। नर्मदा पुराण, नर्मदा नदी से जुड़ी कथाओं का संग्रह है. यह कथा स्कंद पुराण में मिलती है. नर्मदा पुराण कथा में नर्मदा नदी के जन्म, परिक्रमा, और महत्ता से जुड़ी बातें बताई गई हैं. नर्मदा पुराण कथा में नर्मदा नदी के जन्म की कथा स्कंद पुराण में मिलती है. नर्मदा नदी को भगवान शिव की पुत्री माना जाता है. नर्मदा नदी को कुंवारी नदी के नाम से भी जाना जाता है. नर्मदा नदी के दर्शन स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. नर्मदा नदी की परिक्रमा करने से सभी तीर्थों का पुण्य मिलता है. नर्मदा के विविध रहस्य की जानकारी से ओतप्रोत माँ नर्मदा पुराण का आयोजन 30 जनवरी से 5 फ़रवरी 25 तकसमय:- दोपहर 2 से 5 बजे तक स्थान धूनी अखाड़ा के सामने राधावल्लभ वार्ड करेली में आयोजक राज राजेश्वरी महिला मंडल करेली द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा से महापुराण का शुभारंभ होगा। पंडित बाल व्यास आकाश वैष्णव श्रीधाम वृन्दावन कथा वाचन करेंगे। सभी से नर्मदा पुराण की कथा श्रवण का आग्रह किया है।