: गाडरवारा,कमलेश कुमार वर्मा को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
Mon, Dec 30, 2024
कमलेश कुमार वर्मा को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
गाडरवारा। समीपी ग्राम कान्हरगाँव के शासकीय हाईस्कूल मे पदस्थ प्राचार्य कमलेश कुमार वर्मा को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर ग्रामवासियों , क्षेत्रीय शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा शाल, श्रीफल,उपहार एवं विदाभिनंदन पत्र सौंपकर भव्य विदाई दी गई। कार्यक्रम मे श्री वर्मा ने अपनी विदाई पर सभी छात्र छात्राओं को टिफिन बॉक्स एवं पैन भेंट किए। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा श्री वर्मा को रामदरबार एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट की एवं सभी ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। विदाई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद चीचली के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मरैया ने कहा कि हम सभी मिलकर स्कूलों मे छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देकर उनमे दर्ज संख्या बढ़ाएं। श्री वर्मा ने बेहतर ढंग से स्कूल का संचालन कर छात्र छात्राओं की बेहतरी के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त प्राचार्य अनूप शर्मा एवं प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि कमलेश वर्मा ने कुशल कार्यशेली के चलते बेहतर सेवाएं अपनी शासकीय सेवा मे दी। कार्यक्रम मे प्राचार्य श्रीमति सुनीता पटैल एवं जयमोहन शर्मा ने भी अपने उदबोधन मे श्री वर्मा के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताया।विदाई कार्यक्रम को प्राचार्य सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, सतीश नाईक, रामकुमार कौरव, श्री वर्मा के परिजनों सहित अन्य वक्ताओ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे प्राचार्य श्री वर्मा ने अपने उदबोधन मे उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विनीत नामदेव एवं अंत मे आभार प्रदर्शन शिक्षक श्रीमति दीपा कौरव ने किया। कार्यक्रम मे चौधरी नरेन्द्र सिंह,पीएस विश्वकर्मा, एस के बसेड़िया,प्राचार्य विनयशंकर शर्मा, आर पी महिलांग, के के शर्मा, सुबोध साहू,सत्यप्रकाश ढ़िमोले, अनुज जैन, मधुसूदन पटैल, राजेश कौरव, तरुण प्रजापति, कीर्तिलता सराठे,प्रीति चौरसिया, अनुराग शर्मा, दीपक उदरया सहित अनेक शिक्षकों एवं छात्र छात्राओ की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।
: मध्य प्रदेश किसान सभा पत्रकारों की मांगो का समर्थन करती है
Mon, Dec 30, 2024
मध्य प्रदेश किसान सभा पत्रकारों की मांगो का समर्थन करती है।
नरसिंहपुर देश प्रदेश के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकार समाज का आइना होता है जो असामाजिक तत्वों, समाजविरोधी ताकतों, शासन प्रशासन की विफलताओं को उजागर करते हैं, ।वर्तमान में सरकार ओर उनके नुमाइंदे तानाशाही पर उतर आए है जो पत्रकार ही नहीं विरोध में आवाज उठाने वाले दलों और समाजसेवियों द्वारा देश ओर समाज हित में सरकार ओर उनके नुमाइंदों की विफलता को उजागर करते हैं तो उनकी हत्याएं कराई जा रही हैं,उन पर हमले, झूठे मामले, तरह तरह की धमकियां देकर जनहित की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा हैमध्यप्रदेश किसान सभा नरसिंहपुर जिले के जागरूक पत्रकारों द्वारा उनके द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करते हुए *2जनवरी से होने* वाले धरने का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगे पूरी करने की मांग करते हैं।जगदीश पटेल मध्यप्रदेश किसान सभा नरसिंहपुर ।
: नरसिंहपुर ,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Mon, Dec 30, 2024
पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गयानरसिंहपुर ।विगत दिवस को आगाज़ इंटर्न श्रुति गुप्ता के द्वारा नरसिंहपुर जिले के MIMT कॉलेज में बाल मजदूरी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया और बाल मजदूरी विषय पर पोस्टर बनाएं एवं बाल मजदूरी को जानने का प्रयास किया उन्होंने जाना की बाल मजदूरी क्या है और उसे रोकने का प्रयास करने के लिए आश्वासन दिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कंचन कुमारी , द्वितीय स्थान गुनगुन यादव और तृतीय स्थान सीता पटेल ने प्राप्त किया ।