: गाडरवारा,1021 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पोधा रोपण
Sun, Jul 27, 2025
1021 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पोधा रोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का1021 वें सप्ताह का पौधारोपण लगातार दूसरे सप्ताह शासकीय पूर्व माध्य कन्या शाला प्रांगण टाऊन स्कूल मे संपन्न हुआ जिसमें - श्रीमती नम्रता वसा, श्रीमति सपना बसेड़िया,श्रीमती वर्षा चौकसे ,कुमारी नताशा सराठे,कुमारी सैजल जैन, विकास आरसे,चिरंजीव अपूर्व पाराशर,कुमारी खुशबू जैन, चिरंजीव आदित्य राजौरिया, श्रीमती वृंदा लड्ढ़ा,१० सिद्धांत जैन ( टीनू भाई ), कुमारी योगिता पटैल के जन्म दिवस के अवसर पर रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
: झालावाड़ की घटना पर कविता (सिस्टम का श्राद्ध)
Sun, Jul 27, 2025
सिस्टम का श्राद्ध
(झालावाड़ की घटना पर कविता)
झालावाड़ की वो सुबह,प्रार्थना में डूबे मासूम,ज्ञान के मंदिर में, मौत का तांडव,और फिर, वही पुरानी धुन।छत गिरी, चीखें उठीं,सात नन्ही जानें, मलबे में दफन।अखबारों में सुर्खियां,टीवी पर चीखते एंकर,और नेताओं के घड़ियाली आंसू।जांच के आदेश!, "कड़ी कार्रवाई होगी!"ये रटा-रटाया संवाद,कानों में गूंजता है,जैसे कोई फटा हुआ टेप रिकॉर्डर।पंद्रह मिनट में बन जाती है कमेटी,पांच मिनट में रिपोर्ट तैयार। फिर शुरू होता है,बलि का बकरा ढूंढने का खेल।अधिकारी मीटिंग में,चाय-पकौड़े खाते हुए,तय करते हैं, किसे लपेटना है।मास्टर जी ने ध्यान नहीं दिया!क्लर्क ने फाइल आगे नहीं बढ़ाई!पंचायत सचिव को मरम्मत का पता नहीं था!और धड़ाम से गिरते हैं,कुछ छोटे-मोटे कर्मचारी। स्कूल का प्रिंसिपल, बेचारा चपरासी,शायद कोई वार्ड मेंबर भी।सस्पेंड हुए, ट्रांसफर हुए,किसी की नौकरी गई, किसी की इज्जत।अरे भाई! वो तो बेचारे मोहरे थे,जिन्हें अपनी जेब से भी कई बार,स्कूल की टूटी खिड़की,या नल का लीकेज ठीक कराना पड़ा था। मगर वो बड़ी मछलियां कहाँ हैं?वो ठेकेदार,जिसने घटिया माल लगाया था?वो इंजीनियर,जिसने ओके की मुहर लगाई थी?वो माननीय जी,जिनके बंगले पर करोड़ों का बजट खर्च हुआ,पर स्कूलों की जर्जर हालत दिखी नहीं?वो आला अधिकारी,जिनकी मेज़ पर सालों से धूल फांक रही थी,मरम्मत के नाम पर आई फाइल? नहीं! उनका बाल भी बांका नहीं होगा।उनके पास है सिस्टम का कवच,राजनीति की ढाल,और ऊपरी सांठगांठ का ब्रह्मास्त्र। वे तो बस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे,मुआवजे का ऐलान करेंगे,और फिर अगली घटना का इंतज़ार करेंगे।बच्चे मरते रहेंगे,ज्ञान के मंदिर श्मशान बनते रहेंगे,और सिस्टम,अपनी लीपापोती से,श्राद्ध मनाता रहेगा,छोटी मछलियों का।क्योंकि बड़ी मछलियाँ,आज भी पानी में हैं,और कल भी रहेंगी,आज़ाद!सत्ता के तालाब में तैरती हुई। सुशील शर्मा
: सिहोरा गोसलपुर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ
Sat, Jul 26, 2025
गोसलपुर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ
रिपोर्टर अनिल जैन सिहोरा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवाहन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड सिहोरा नवांकुर संस्था गोसलपुर के द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारम्भ नगर के शासकीय कन्या शाला गोसलपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल समाजसेवी शिवनारायण पटैल जनपद सदस्य धमेंद्र सिंह राजपूत की उपस्थिति में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा संगोष्ठी,पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह बघेल द्वारा बताया गया की स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं उनमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनत्व का भाव विकसित करने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर सखी योजना"लागू की गई है जिसमें पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के माध्यम से समाज एवं परिवार तक पहुँच के साथ घर आंगन में पूर्व वित्तपोषित नवांकुर संस्था द्वारा हरियाली अमावश्या पर आयोजित कलश यात्रा/हरियाली यात्रा में उपलब्ध कराई जाने वाली बीज रोपित थैलियों की देख-भाल(सुरक्षा एवं )जल व्यवस्था करते हुए पौधा तैयार करना तथा तैयार पौधों को महत्वपूर्ण अवसरों जैसे जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगाँठ तथा पुण्य तिथियों में उन्हें रोपित करना है नवांकुर सखी कार्यक्रम में पंजीकृत महिलाओं के साथ संवाद हेतु जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जनअभियान जबलपुर धनश्याम रायपुरिया ने सभी उपस्थित महिलाओं को अपने घर आँगन में पौधे की देखभाल एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधारोपण करने के विषय मे जानकारी दी गई कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी नवांकुर सखियो को फलदार,छायादार,औषधि युक्त पौधो के साथ पोधो की थैली, एवं बीजो का वितरण किया गया है कार्यक्रम का संचालन श्री भारत महरोलिया विकासखण्ड समन्वयक के द्वारा किया गया है कार्यक्रम का आभार हेमचंद असाटी नवांकुर संस्था के द्वारा किया गया है ।कार्यक्रम में संस्था की प्रमुख प्रियंका तंतुवाय बलराम पटेल हेमचंद असाटी महेंद्र सिंह ठाकुर रवि सिंह ठाकुर मनीष पटेल अरुण पटेल कमल पटेल अर्पित चौबे राज पटेल आदित्य प्रीतवानी दीपक पटेल युद्धवीर पटेल गुलाब सिंह मरकाम श्याम सिंह लोधी नरेश पटेल सुरभि कोरी संध्या बर्मन ज्योति श्रीवास्तव शकुंतला ठाकुर शशीता खटीक पूजा पटैल माया झारिया प्रभा कोरी आराधना अवस्थी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया।