: स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया याद
Sat, Jul 6, 2024
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया याद
गाडरवारा। सरस्वती शिशु मंदिर में युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि मानव सेवा संघ के सदस्य अनूप जैन, मुख्य वक्ता युवा शक्ति जागरण मंच के अध्यक्ष आशीष राय एवम संस्था के सचिव नरेन्द्र राय, प्राचार्य विपिन बिहारी श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ शिक्षक राकेश शर्मा के अतिथि में मां सरस्वती,भारत माता, विवेकानंद के तैलचित्र की पूजा अर्चना की गई। अनूप जैन ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्वांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी विवेकानंद पर तीन पुस्तक लिख चुके युवा समाजसेवी आशीष राय ने कहा कि वास्तव में अगर युवा ह्रदय सम्राट कोई है तो वह सिर्फ और सिर्फ स्वामी विवेकानंद जी है। जिनके शिकागो में दिए ओजश्वी भाषण ने पूरी दुनिया को हिला डाला था। जिनके व्यक्तित्व में अपार उदय है,जिनके आचरण में अद्भुत शक्ति है। हम अगर उनके एक वाक्य के शब्दकोश को अपने जीवन में उतार ले तो हमारा कल्याण हो जायेगा। साथ ही आशीष राय ने स्वलिखित पुस्तक "स्वामी विवेकानंद मेरे आदर्श,मेरी यात्रा" कृति स्कूल पुस्तकालय के लिए भेंट की।कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने और आभार प्रकट नरेंद्र राय ने किया। तदपश्चत उपस्थिति विधार्थियों को बिस्किट वितरित किये। इस अवसर पर शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित रहे।
: केंद्रीय विद्यालय की छात्रा भूमि का कलेक्टर ने किया सम्मान
Sat, Jul 6, 2024
संदीप राजपूत,नरसिंहपुर
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा भूमि का कलेक्टर ने किया सम्मान
नरसिंहपुर। केंद्रीय विद्यालय में अध्यनरत भूमि राजपूत ने वर्ष 2022-23 की परीक्षा कक्षा दसवीं मैं ऑल इंडिया कंपटीशन सीबीएसई की परीक्षा में 1.50 प्रतिशत अंक लाकर भारत की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। केंद्र सरकार के द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने सभी जिला कलेक्टर को निर्देशित करने के उपरांत विगत दिवस नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले द्वारा केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया। नरसिंहपुर निवासी पिता पूरन सिंह राजपूत माता श्रीमती रंजीता राजपूत की पुत्री भूमि राजपूत के द्वारा सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 95. 40% अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा संपूर्ण जिले को गौरबानवित किया कलेक्टर द्वारा भूमि राजपूत को प्रशस्ति पत्र के साथ₹5000 की राशि देकर सम्मानित किया तथा भूमि को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस लगन मेहनत से यह सम्मान प्राप्त किया है वैसे ही मेहनत आगे करने से अनेको ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हो। सभी परिवार के सदस्यों शुभचिंतकों के द्वारा भूमि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां प्रेषित की है।
: एक पेड माॕ के नाम पर किया पोधारोपण.
Sat, Jul 6, 2024
एक पेड माॕ के नाम पर किया पोधारोपण
गाडरवारा _ विगत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला देवरी मे एक पेड माॕ के नाम के तहत पोधारोपण किया गया जिसमे शाला मे तीन पोधो का पोधारोपण वच्चो के साथ किया गया और उन्हे संरक्षित कर पेड वनाने का संकल्प लिया गया इस मोके पर शिक्षक सुरेन्द्र पटैल ,क्रष्णकांत कोरव ,देवेन्द्र पटैल ,भूपेन्द्र पटैल, आगनवाडी कार्यकर्ता प्रमिला कहार उपस्थित रही |