: गाडरवारा, इनर व्हील क्लब ने शासकीय स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरित
Tue, Dec 12, 2023
इनर व्हील क्लब ने शासकीय स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरितगाडरवारा । स्थानीय इनर व्हील पिक पेटल्स द्वारा शासकीय स्कूल के प्राइमरी बच्चों को स्वेटर वितरित की गई। सभी 105 बच्चों को स्वेटर दी गई । इस अवसर बच्चों को मनोरंजन के लिए उन्हें. विविध मनोरंजक खेल खिलाए गए और पुरस्कार वितरण किए गए। वंदना राठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें इनर व्हील क्लब की सेक्रेटरी अंकित जैन एडिटर रिमझिम जैन आइसो विजेता कौरव क्लब के अन्य सदस्य खुशी जैन विशाखा कटहल आकांक्षा जैन स्वाति जैन रिद्धि जैन गरिमा सोनी स्वाति डागा सुरभी बंसल उपस्थित रहे।नगर में सर्वत्र सराहना की जा रही है । उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था नगर समाज सेवी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है ।
: समाज को समर्पित कर विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया जन्मदिवस
Mon, Dec 11, 2023
समाज को समर्पित कर विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया जन्मदिवस
हर युवा को आशीष से प्रेरणा लेने की आवश्यकता - कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,
कवि संगोष्ठी के साथ हुआ पौधरोपण,रक्तदान कर बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन।
गाडरवारा। पीड़ित मानवता की सेवा में सदा समर्पित रहना वाला समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के संस्थापक आशीष राय के जन्मदिवस पर शासकीय सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि मानव अधिकार के आयोग पूर्व मित्र आयोग कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,समिति अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया की उपस्तिथि में साईं बाबा के तैलचित्र की पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया। तद्पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोदन प्रगट करते हुए रक्तदान की महत्वता पर प्रकाश डाला और रक्तदान को श्रेष्ठ दान की उपाधि देते हुए जन्मदिवस पर ऐसे आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। और कहा की विवेकानंद जी का अनुशरण करते हुये आशीष जैसे युवा जो सेवा कार्य कर रहे है समाज को उससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। जिसके उपरांत सर्वप्रथम आशीष राय ने 25वी बार का रक्तदान किया। शिविर में कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,प्रदीप ब्रिजपुरिया,विजय नामदेव,बबलू कहार,संजय विश्वकर्मा ने रक्तदान किया। साथ ही अमित कोरी,चेतन विश्वकर्मा,मोनू ठाकुर,ललित सावनेर,सकिर खान,कमलेश पटेल,राज कहार,कुणाल वर्मा,अमित श्रीवास,देवेंद्र पटेल,आनंद कुर्मी ने रक्तदान का संकल्प लिया। तद्पश्चात चेतना मध्यप्रदेश के आयोजक में कवि संगोष्ठी का शुभांरभ माँ सिंहगवाहनी माता की पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कवि संगोष्ठी संयोजक एवं संचालन विजय नामदेव सहित सचिन नेमा,पोषराज अकेला,तरुण अभ्यास,निहाल नवल ने अपनी व्यंग्य रचनाओं से सभी को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम के समापन पर समस्त कविवर को साईं चुनरी,स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित कर आशीष राय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय बच्चों बड़ी संख्या में उपस्तिथि रही।
: साईंखेड़ा में दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं आयोजित
Mon, Dec 11, 2023
साईंखेड़ा में दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं आयोजितगाडरवारा विगत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा में विश्व दिव्यांग दिवस के तहत विकासखंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सांस्कृतिक सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड साईंखेड़ा अंतर्गत कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययनरत सभी जन शिक्षा केंद्रों के दिव्यांग छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, चित्रकला गायन, 100 मीटर दौड़, बाल्टी बॉल इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर अतिथियों ने किया। तदोपरांत अतिथियों का स्वागत उपस्थित शिक्षको ने माला पहनाकर किया। शुभारंभ कार्यक्रम में बीआरसी गिरीश पटैल, प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, पवन राजौरिया ने दिव्यांग बच्चों को बेहतर प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता उपरांत समस्त विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षक संदर्भ समूह के सौजन्य से ट्रॉफी, मैडल , पानी बॉटल, स्वेटर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी दिव्यांग बच्चों को सांत्वना प्रमाणपत्र दिये गए। प्रतियोगिता मे साईंखेड़ा ब्लॉक से 16 विजयी प्रतिभागी व 2 ब्रेललिपि वाले शिक्षक 14 दिसंवर को नरसिंहपुर की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए इस प्रकार के आयोजन होने से उनके मनोबल में वृद्धि होती है। विकासखंड स्रोत समन्वयक गिरीश पटैल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रति हमेशा सहानुभूति होनी चाहिए एवं उनके लिए हमेशा स्नेह का भाव होना चाहिए। सीएम राइज विद्यालय साईंखेड़ा प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि स्कूलो में शिक्षको को दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए अधिक समय अन्य बच्चों की अपेक्षा दिया जाना चाहिए। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, पवन राजौरिया ने भी अपने विचार रखते हुए दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक प्रफुल्ल दीक्षित एवं अंत मे आभार प्रदर्शन बीएसी मनीराम मेहरा ने किया। उक्त प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सीएसी प्रशांत राय, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया, प्रदीप मालवीय , सुरेन्द्र राजपूत, दीपक स्थापक, प्रमोद पठारिया, अफसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, रामकृष्ण अहिरवार, मनीष सोनी, अवधेश पटैल , मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी, प्रभात रूसिया, देवेंद्र बसेडिया, भानु राजपूत, ज्योति श्रीवास्तव, जागृति विश्वकर्मा, रिंकी कहार, भागवती मेहरा, आदित्य द्विवेदी,, नीतेश समाधियां आदि का सहयोग रहा। उक्त दिव्यांग प्रतियोगिताएं राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन तथा जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी जिला शिक्षा केंद्र के निर्देशन में संपन्न हुई।