: केशर काकू क्षीरसागर के पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रविकरण साहू
Wed, Oct 4, 2023
केशर काकू क्षीरसागर के पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रविकरण साहूजबलपुर 4 सितंबर कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश अध्यक्ष तेल घानी बोर्ड दर्जा आदरणीय श्री रविकरण साहू जी ने आज जबलपुर के पश्चिम विधानसभा गंगानगर चंदन कॉलोनी में साहू समाज के सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां पर माननीय अध्यक्ष जी ने समाज भूषण, समाज माता स्वर्गीय केशर काकू क्षीरसागर मंत्री जयदत्त क्षीरसागर सागर जी के माता श्री जी की 17 वी पुण्यतिथि पर समाज के मातृ शक्ति और पुरुषों के साथ मिलकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय केशर काकू क्षीरसागर के बारे मे कहा की बीड जिले की शिक्षा, सहकारिता क्षेत्र की जननी, बीड जिले की आवाज को दिल्ली दरबार तक बुलंद कराने वाली जननेत्री, महिला सशक्तिकरण की आदर्श शख्सियत, गांव की सरपंच से लेकर जिले की पहली महिला सांसद तक नींव रखने में अग्रणी, बीड जिले के विकास में अग्रणी, बीड जिले के गांव में हर घर में शिक्षा की गंगा बहाने वाली, बीड जिले के ग्राम-टांडा में गरीब मजदूरों के बेटे-बेटियों के के लिए शिक्षण संस्थान बनवाने तथा उन्हें भर आत्मनिर्भर बनाने में जिन्होंने महत्वपूर्ण पहल की और पूरे विश्व में माता जी ने समाज के नाम रोशन किया आज उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं कोटि कोटि प्रणाम कर !इस कार्यक्रम का उद्बोधन प्रमोद पटेल भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया, इस कार्यक्रम में खास उपस्थित छोटेलाल साहू अमित साहू और महिला शक्ति श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती ललिता साहू श्रीमती कृष्णा बाई बर्मन सहित सेकडौ सामाजिक बंधुओ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
: गाडरवारा, भाग संख्या 26 टेकापार में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन
Wed, Oct 4, 2023
भाग संख्या 26 टेकापार में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशनगाडरवारा- आज दिनाँक 4 अक्टूबर 2023 को मतदान केंद्र क्रमांक 26 टेकापार में बी.एल.ओ.द्वारा स्थानीय मतदाताओं ग्राम के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओ ने उक्त सूची का अवलोकन किया। अवलोकन उपरांत मतदाता सूची शुद्ध व त्रुटि रहित पाई गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में प्रेस वार्ता को मतदाताओं को टेलिविजन के माध्यम से लाइव दिखाया गया।उक्त अवसर पर बी.एल.ओ. एवं शाला के शिक्षकों द्वारा उपस्थित सभी मतदाताओं से निर्वाचन में सत प्रतिशत मतदान की अपील की गई, जिसके लिए विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उक्त अवसर पर शाला के शिक्षक, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,ग्राम कोटवार के साथ बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं की उपस्थित रहीं।
: रायसेन बाड़ी में जिला स्तरीय कुश्ती महिला /पुरुष प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Wed, Oct 4, 2023
जिला स्तरीय कुश्ती महिला /पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय बाड़ी रायसेन में किया गया,जिसमें शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली से एक छात्र अमन चौरसिया एवं एक छात्रा मनीषा ठाकुर का चयन संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु किया गया ।जो 12 तारीख को सीहोर में होने वाली संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। माननीय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री संदीप चौहान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे, क्रीड़ा अधिकारी संतोष वर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों कमचारियों ने शुभकामनाएं दी हैं ।