: अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटी प्रीति को एक दिन का डायरेक्टर बनाया,
Sun, Sep 24, 2023
अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटी प्रीति को एक दिन का डायरेक्टर बनाया,बेटियां धरती पर अमृत कलश की बूंदे है - बसेड़ियागाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर अपने माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में छात्रा कु प्रीति मेहरा को आज एक दिवसीय डायरेक्टर बनाया तथा अन्य बेटियों का सम्मान किया ।शाला शासकीय कन्या नवीन की क्लास 6वी छात्रा प्रीति मेहरा ने इंस्टीट्यूट का संचालन कर पढाई ,व साफ सफाई के साथ साथ अपनी साथी बेटियों को महा पुरुषों पर कहानी भी सुनाई ।अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटियों को शिक्षा प्रोत्साहन हेतु लेखन पठन सामग्री, बॉटल, टॉफी ,बिस्कुट आदि भेंटकर मेडल पहनाकर सम्मान किया बसेड़िया विगत अनेक वर्षो से बेटी शिक्षा, प्रोत्साहन हेतु उनको पठन लेखन सामग्री वितरण करते है और असहाय बेटियों की शिक्षा हेतु फीस व पुस्तकें प्रदान कर उनकी शिक्षा पूर्ण कर रहे है ।प्रतिवर्ष मेधावी छात्राओं का सम्मान, स्कूलों के नवीन सत्र पर बंचित बेटियों को स्कूल ड्रेस,बेग, काफी, पुस्तकें प्रदान करना , नवरात्रि में पंडालों में बेटियो को पुरुष्कृत कर पद पखारकर कर सामग्री प्रदान कर सम्मानित करना,नर्मदा तटो पर तथा शासकीय स्कूलों में जाकर उन्हें पठन लेखन सामग्री प्रदान कर सतत सम्मान करना बसेड़िया की दिनचर्या में शामिल हो चुका है।बेटियों की शिक्षा व प्रोत्साहन हेतु दुर्गंम बनांचल ग्रामो में भी सतत प्रयत्नशील व सेवारत है छात्रा प्रीति मेहरा ने बताया कि एक दिन की डायरेक्टर बनकर उसे काफी प्रसन्नता हुई व इंस्टिट्यूट में आकर बहुत कुछ सीखने को मिला बेटियो की शिक्षा व सम्मान के लिए ये आयोजन किया गया।बेटियों का सम्मान किसी एक दिन नही बल्कि हमारी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए क्योंकि बेटी साक्षात जगतजननी का स्वरूप व जीवंत देवी प्रतिमा है।
: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजित
Sun, Sep 24, 2023
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजितगाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन बीते रविवार को सुबह 10:45 बजे से क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के लिए शासकीय कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा में 237 में से 232 एवं कन्या नवीन उ मा विद्यालय गाडरवारा में 274 में से 258 तथा चीचली ब्लॉक के लिए बनाए गए बीटीआई स्कूल गाडरवारा में 440 में 416 , शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के केंद्र पर कुल 149 में से 140 एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में 314 में से 288 छात्र छात्राओ ने परीक्षा दी । विदित हो कि उक्त परीक्षा में चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरवाए जा चुके थे । उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा में सुबह 10:45 बजे से 12:30 तक मानसिक योग्यता परीक्षण एवं 12:30 बजे से 2:15 बजे तक शैक्षिक योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र छात्र छात्राओं ने हल किए । रविवार को हुई परीक्षा का बीआरसी गिरीश पटैल, डी के पटैल, बीएसी पवन राजौरिया ने निरीक्षण किया । विदित हो कि उक्त परीक्षा के लिए दूर दराज से पालक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्र आये थे ।
: गाडरवारा,अशासकीय शालाओं का एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्न
Sun, Sep 24, 2023
अशासकीय शालाओं का एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्नगाडरवारा बीते दिवस चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड की सभी अशासकीय शालाओं का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए एसईएएस के विकासखंड कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार द्वारा विकासखंड स्तरीय कोर कमेटी, सर्वे से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सर्वे की रूपरेखा तथा विषयवार, कक्षावार पाठ्यक्रम, सर्वे के उद्देश्यों, सर्वे में चयन का आधार, साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट एवं प्रश्न बैंक की पाठ्यपुस्तक एवं संबंधित लर्निंग आउटकम से मैपिंग के बारे में अवगत कराया। उनके द्वारा सर्वे के उद्देश्य कक्षा तीसरी तथा पांचवी में हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा आठवीं में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के पाठ से संबंधित लर्निंग आउटकम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विभिन्न अभ्यास सप्ताह टेस्ट समय सीमा में पूर्ण किए जाने एवं जांच उपरांत विश्लेषण करने संबंधी सुझाव दिए गए । इस उन्मुखीकरण में उपस्थित विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा एसईएएस सर्वे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं, वीडियो कॉल मॉनिटरिंग, कक्षा पहली की मैपिंग, वर्तमान दर्ज संख्या, एवं शाला संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी। इस उन्मुखीकरण में सभी अशासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों, संचालकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह उन्मुखीकरण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर निर्देशन एवं एपीसी अकादमिक यजुवेंद्र सिलावट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा केंद्र द्वारा प्रत्येक विकासखंड हेतु एक एसईएएस ब्लॉक कोआर्डिनेटर बनाया गया है। चीचली विकासखंड में सत्यम ताम्रकार उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवम साईंखेड़ा में पवन राजौरिया बीएसी को विकासखंड एसईएएस कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।