: गाडरवारा, सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस का आयोजन
Wed, Sep 6, 2023
सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस का आयोजनगाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मे शिक्षक दिवस का आयोजन परम्परागत रूप से प्रतिवर्ष अनुसार मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त आर के कौरव तथा अध्यक्षता भगवान दास त्रिपाठी अवकाश प्राप्त वरिष्ठ उच्च अधिकारी पुलिस विभाग की गरिमा मयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरस्वती पूजन के बाद श्री कौरवजी व त्रिपाठी जी का संस्था के अध्यक्ष देवकिशन सोनी, सचिव मुरली मालानी एवं उपाध्यक्ष गोपाल मालपानी व उपस्थित सदस्यों साल श्रीफल, मिष्ठान तिलक फूलमाला के साथ किया गया । तदुपरांत शिशु मंदिर के आचार्य जनो का भी उपरोक्त अनुसार अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर सिंगापुर में कार्यरत आशीष दशरथ सोनी पूर्व छात्र ने अपने अनुज प्रियांश सोनी के माध्यम से सभी आचार्य जी को रजत प्रतीक चिह्न भेंट किया गया ।कार्यक्रम के व्दितीय चरण में मुख्य अतिथि श्री कौरव व अध्यक्षता कर रहे श्री त्रिपाठी जी ने समवेत स्वरों में अपने उद्बोधन में सामाजिक, सांस्कृतिक , सनातन व शैक्षिक तथ्यों के आधार पर छात्र छात्राओं को मार्मिक प्रेरणादायी मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विध्यार्थी को सतत शिक्षा के साथ स्वाध्याय, शरीर सौष्ठव, पीड़ित मानवता के लिए सक्रिय प्रयास करते हुए माता पिता और अपने गुरु के बताये मार्ग पर चलते हुए अपना भावी भविष्य गढकर राष्ट वंदना के पथ पर नये आयामों को प्रतिपादित करने के साथ आगे बढ़ते रहे ।आभार श्री अनुपजी जैन पूर्व संस्था अध्यक्ष ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए किया । इस अवसर पर संस्था के संजय पलोड, घनश्याम राजपूत, कैलाश सोनी, गोपाल मालपानी, अशोक मोलासरिया, प्राचार्य दिनेश शर्मा आदि की उपस्थित थे ।मुख्य अतिथि आर के कौरव ने विध्यालय के प्रावीण्य सूची में आने वाले छात्र को पांच हजार रुपए का. पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की ।
: नरसिंहपुर, कृषि प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
Wed, Sep 6, 2023
कृषि प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबितनरसिंहपुर।राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार खरीफ 2023 में 25 सितम्बर 2023 तक उर्वरक गुणनियंत्रण अंतर्गत सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के बीज/ उर्वरक/ कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा विकाखंडों में संचालित निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।जिले में गठित टीम द्वारा 24 अगस्त 2023 तक निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर 3 विक्रेताओं को नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने और 2 विक्रेताओं के जबाव संतोषप्रद नहीं पाया गया। इस पर वंदना स्टोर्स करेली, अमित ट्रेडर्स करेली, जैन फर्टिलाईजर गोटेगांव, अग्रवाल टेडर्स श्रीनगर एवं राज कृषि केन्द्र सालीचौका का उर्वरक पंजीयन प्रमाण- पत्र उर्वरक गुणनियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत निलंबित किये गये हैं।
: गाडरवारा, शिक्षक दिवस पर शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन संपन्न, आयोजक जिनेश जी जैन ने किया 2900 शिक्षकों का सम्मान
Wed, Sep 6, 2023
शिक्षक दिवस पर शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन संपन्न
आयोजक जिनेश जी जैन ने किया 2900 शिक्षकों का सम्मान
गाडरवारा। दिनांक 5 सितम्बर 2023 मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर नई गल्लामण्डी गाडरवारा में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनजी की जयंती पर तिमर से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरूतुल्य शिक्षकों का अभिनंदन समारोह का आयोजन राष्ट्रपति राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षको की गरिमायमी उपस्थिति एवं राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री कमलेश राजहंस के सानिध्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम के अतिथि विदुषी सुश्री ऋचा जी गोस्वामी, शिक्षा विद कमलेश जी राजहंस,विधायक श्रीमती सुनीता जी पटेल,तेंदूखेड़ा विधायक संजय जी शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत जी मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप जी पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई जी अहिरवार,प्रदीप जी रघुवंशी,दिग्विजय सिंह जी,छोटे राजा जी कौरव,आनंद जी दुबे,जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेश जी सोनी,रजनीश जी जैन, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक सुशील जी शर्मा ,विनोद जी सोनी, हल्के वीर जी पटेल,एनपी जी गुप्ता,डीपी जी मिश्रा,श्रीमती सीता जी शर्मा,सलीम जी खान, हेतराम जी पटेल,माधव सिंह जी रघुवंशी,मानक लाल जी कौरव जेपी जी गुप्ता,बलराम जी शास्त्री चंद्रभूषण जी श्रीवास,श्रीमती मालती जी बिजपुरिया जी की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती,सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तेल चित्र पर माला अर्पण कर पूजा अर्चना से की गई। टैगोर स्कूल के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना,जैन समाज की महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सजल जी जैन द्वारा दिए गया। आयोजनकर्ता जिनेश जी जैन हीरा ज्वेलर्स ने समस्त पूज्यनीय शिक्षकों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। प्रांजल जी जैन ने उपस्थित समस्त अतिथियों, समस्त शिक्षकों,कार्यक्रम के समस्त सहयोगियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश जी बसेड़िया द्वारा किया गया।