: नगर के, के एम के कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Wed, Sep 6, 2023
नगर
के केएमके कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
KamarRana
रायसेन/देवरी____भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस 5 सितंबर के उपलक्ष में शिक्षक दिवस, नगर के केएमके कान्वेंट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ मनाया गया।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में मनाए गए इस कार्यक्रम में स्कूल संचालक सनी खान ने नगर के सभी सेवानिवृत शिक्षकों को आमंत्रित कर उनका शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।
केएम के कान्वेंट स्कूल द्वारा ,भव्य रंगमंच पर स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने सभी शिक्षकों का अभिवादन किया एवं शिक्षकों के महत्व को बताया।
वही पूर्व शिक्षक रमेश टडैया, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद रघु, राघवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, एवं शिक्षिका नुजहत खान ने शिक्षक दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
स्कूल द्वारा सभी पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर पार्षद बलवंत सिंह रघुवंशी, पार्षद अशोक मामा, पार्षद रजनी बरकरे, पार्षद विद्या भनारिया, पार्षद लईक खान ,पार्षद लखन कहार, पार्षद दिनेश अहिरवार, एवं डॉक्टर बृजभूषण गुप्ता ,डॉक्टर के के सिलावट, इरशाद खान ,पटवारी विनोद विश्वकर्मा, मोहम्मद खालिद, एवं कार्यक्रम का संचालन अनिल पुरोहित द्वारा किया गया। समस्त स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं बाहर से आमंत्रित किए हुए गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
: सालीचौका,शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान
Wed, Sep 6, 2023
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान
सालीचौका । नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष अग्रवाल साहित्यकार एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम राय द्वारा शिक्षक दिवस पर भारतीय संस्कृति में शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार रखें हम सभी 5 सितंबर पर राधा कृष्ण जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है शिक्षक दिवस एवं बलराम भगवान के के जन्म दिवस की भी शुभकामना दी इस अवसर पर स्मृति चिन्ह देखा शिक्षकों का सम्मान किया गया और महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया।
: क्रांति जन शक्ति पार्टी जिला शाखा नरसिंहपुर के तत्वाधान पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
Tue, Sep 5, 2023
क्रांति जन शक्ति पार्टी जिला शाखा नरसिंहपुर के तत्वाधान पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
नरसिंहपुर। जिला नरसिंहपुर में पदस्थ DFO पी. डी. गेब्रियाल वन मंडल अधिकारी के द्वारा ग्राम ग्वारी थाना चीचली तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के ग्रामीणों आदिवासियों को धर्मान्तरण करवाने के लिए दबाब बना रहे हैं।झूठी कार्यवाही उनके अधीनस्थ स्टाफ से करवा रहे हैं इस हेतु ग्रामीणों द्वारा दिनांक 26/8/2023 को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा को मय शपथ पत्र के शिकायत की गई थी पर आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं की गई इसलिए पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उच्च स्तर पर शिकायत की गई।जिसमें कहा गया कि पी.डी. गेब्रियाल डी.एफ.ओ. नरसिंहपुर को सर्वप्रथम निलंबित किया जावें और किसी APCCF या PCCF कार्यालय में पदस्थ कराया जावें ।यदि नरसिंहपुर में पदस्थ रहेगें तो निष्पक्ष जांच नहीं होगी।पूर्व में पूनमसिंह भार्वे द्वारा पी.डी. गेब्रियाल डी.एफ.ओ. नरसिंहपुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के सम्बद्ध में की हैं जिसकी जांच श्री प्रदीप वासुदेवा अपर प्रधान मुख्य संरक्षक जबलपुर द्वारा की जा रही हैं। किंतु उन पर निष्पक्ष जांच ना करने की बात कही गई और इस शिकायत की जांच मोहन मीणा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल से करवाई जायें।बड़ी बात यह है कि पूनम सिंह भार्वे ने कहा कि पी. डी. गेब्रियाल वन मंडल अधिकारी नरसिहपुर की पत्नि के द्वारा ए. आर.ओ. ग्रेस बेलफेयर सोसायटी नामक एन जी ओ चलाया जाता है, जिसमें वन विभाग के शासकीय वाहन एवं शासकीय राशि का उपयोग किया गया है इसकी भी जांच करवाई जावें।