Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: क्रांति जन शक्ति पार्टी जिला शाखा नरसिंहपुर के तत्वाधान पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Sep 5, 2023
क्रांति जन शक्ति पार्टी जिला शाखा नरसिंहपुर के तत्वाधान पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन नरसिंहपुर। जिला नरसिंहपुर में पदस्थ DFO पी. डी. गेब्रियाल वन मंडल अधिकारी के द्वारा ग्राम ग्वारी थाना चीचली तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के ग्रामीणों आदिवासियों को धर्मान्तरण करवाने के लिए दबाब बना रहे हैं। झूठी कार्यवाही उनके अधीनस्थ स्टाफ से करवा रहे हैं इस हेतु ग्रामीणों द्वारा दिनांक 26/8/2023 को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा को मय शपथ पत्र के शिकायत की गई थी पर आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं की गई इसलिए पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उच्च स्तर पर शिकायत की गई। जिसमें कहा गया कि पी.डी. गेब्रियाल डी.एफ.ओ. नरसिंहपुर को सर्वप्रथम निलंबित किया जावें और किसी APCCF या PCCF कार्यालय में पदस्थ कराया जावें । यदि नरसिंहपुर में पदस्थ रहेगें तो निष्पक्ष जांच नहीं होगी। पूर्व में पूनमसिंह भार्वे द्वारा पी.डी. गेब्रियाल डी.एफ.ओ. नरसिंहपुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के सम्बद्ध में की हैं जिसकी जांच श्री प्रदीप वासुदेवा अपर प्रधान मुख्य संरक्षक जबलपुर द्वारा की जा रही हैं। किंतु उन पर निष्पक्ष जांच ना करने की बात कही गई और इस शिकायत की जांच मोहन मीणा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल से करवाई जायें। बड़ी बात यह है कि पूनम सिंह भार्वे ने कहा कि पी. डी. गेब्रियाल वन मंडल अधिकारी नरसिहपुर की पत्नि के द्वारा ए. आर.ओ. ग्रेस बेलफेयर सोसायटी नामक एन जी ओ चलाया जाता है, जिसमें वन विभाग के शासकीय वाहन एवं शासकीय राशि का उपयोग किया गया है इसकी भी जांच करवाई जावें।  

Tags :

जरूरी खबरें