: गाडरवारा, रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया!
Sun, Sep 3, 2023
रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया!गाडरवारा! शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह किया गया! इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी एवं श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर का फूल माला अर्पण कर ,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! इसी के साथ सभी शिक्षकों के चरण धुलाकर ,पुष्प भेंट कर ,तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई! और मुंह मीठा कराया गया! इसी के साथ शाल श्रीफल ,पेन ,मीठा, स्मृति चिन्ह आदि सामग्री से सम्मान किया गया! क्लब के माध्यम से लगभग 13 शिक्षकों का सम्मान किया गया! जिन्होंने गाडरवारा नगर को शिक्षित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया!जिसमें श्री आनंद चौकसे, श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा, श्री मनीष तिवारी, श्री मुकेश पटेल,श्री विक्रम शर्मा,श्री हुसैन,श्री अखिलेश दुबे, श्रीमती मंजुला शर्मा,श्रीमती मंजूलता नेमा,श्री बेनी पटेल,श्री सिराज,श्री योगेंद्र सिंह,श्रीमती दीपक कौरव प्रमुख शिक्षक रहे! इसके अलावा उपस्थित गाडरवारा नगर के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया!सामान्य कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रोटे.श्री मिनेंद्र डागा, मुख्य अतिथि प्रो.श्री एस.एम.पांडे एवं विशेष अतिथि श्री राजेश बरसैयां सेवा नि.प्राचार्य गाडरवारा,वरिष्ठ साहित्यकार श्री कौशलेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे! कार्यक्रम का संचालन रोटे.प्रो.डॉ.आर.के.चौकसे जी ने किया! कार्यक्रम में गाडरवारा नगर की समाजसेवी संस्थाएं ,रोटरी क्लब के सभी सदस्य गाडरवारा नगर के गणमान्य नागरिक आदि लोग उपस्थित रहे! उक्त समाचार रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दिया गया!
: सिहोरा जिला की मांग पर विशाल रैली कल 5 सितंबर को मीसाबंदी लौटाएंगे ताम्र सम्मान पत्र
Sun, Sep 3, 2023
सिहोरा जिला की मांग पर विशाल रैली कल 5 सितंबर को मीसाबंदी लौटाएंगे ताम्र सम्मान पत्रआंदोलन समिति का दावा हजारों की संख्या में शामिल होंगे सिहोरावासीसिहोरा - सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में आंदोलन समिति द्वारा आगामी 5 सितंबर मंगलवार को एक बार फिर विशाल रैली का आह्वान किया गया है ।इस रैली के अंत में नगर के मीसाबंदी परिवारों द्वारा सरकार द्वारा प्राप्त सम्मान ताम्रपत्र और सम्मान निधि को सरकार को वापस लौटाया जाएगा।जिला के लिए इस सरकार के कार्यकाल का आखिरी संघर्ष मान आंदोलित समिति ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।उक्त विषय में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने सभी सिहोरा वासियों से आह्वान करते हुए अपील की है कि यह जिले की लड़ाई का अंतिम पड़ाव है इसलिए हर घर से एक आदमी इस रैली में शामिल हो।इससे पूर्व 16 अगस्त को सिहोरा वासियों द्वारा दो दिन का व्यापक बंद किया गया था जिसमें सिहोरा के एक-एक व्यापारी वर्ग ने शामिल होकर सिहोरा जिला के पक्ष में अपना अभिमत सरकार तक पहुंचाया था। परंतु सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाने से नाराज सिहोरा वासियों ने अब 5 सितंबर को एक विशाल रैली का आह्वान किया है। दो मीसाबंदी परिवार लौटाएंगे सम्मान -सिहोरा को अपनी मातृभूमि कहते हुए दो मीसाबंदी परिवारो द्वारा सरकार पर सिहोरा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्राप्त मीसाबंदी सम्मान की वापसी की घोषणा की गई है। नगर के मीसाबंदी स्व पुरुषोत्तम साहू के पुत्र प्रमोद साहू एवं स्व प्रेमचंद सोनी के पुत्र सुभाष सोनी,मोहन सोनी और अरविंद सोनी ने उनके परिवार द्वारा देश की लोकतंत्र की रक्षा बदले सरकार द्वारा दिए गए ताम्रपत्र एवं सम्मान निधि को व्यथित होकर लौटने का निर्णय लिया है ।सिहोरा एटीएम के माध्यम से युक्त सम्मान पत्र मध्य प्रदेश सरकार को वापस किया जाएगा समिति के सभी पदाधिकारी ने सिहोरा खितौला एवं आसपास के समस्त क्षेत्र की लोगों से रैली में शामिल होने दोपहर 2 बजे पुराना बस स्टैंड सिहोरा पहुंचने का आह्वान किया है।
: गाडरवारा,शिक्षक दिवस पर शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन
Sun, Sep 3, 2023
शिक्षक दिवस पर शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन
गाडरवारा। दिनांक 5 सितम्बर 2023 मंगलवार दोप. 3ः30 बजे शिक्षक दिवस के मौके पर नई गल्लामण्डी गाडरवारा में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनजी की जयंती पर तिमर से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरूतुल्य शिक्षकों का अभिनंदन समारोह का आयोजन राष्ट्रपति राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षको की गरिमायमी उपस्थिति एवं राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री कमलेश राजहंस के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। आयोजनकर्ता जिनेश जैन हीरा ज्वेलर्स ने समस्त पूज्यनीय शिक्षकों, सम्मानीय नागरिकों, गणमान्यजनों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।