Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: नगर के, के एम के कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Aditi News Team

Wed, Sep 6, 2023
नगर के केएमके कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
KamarRana 
रायसेन/देवरी____भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस 5 सितंबर के उपलक्ष में शिक्षक दिवस, नगर के केएमके कान्वेंट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ मनाया गया।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में मनाए गए इस कार्यक्रम में स्कूल संचालक सनी खान ने नगर के सभी सेवानिवृत शिक्षकों को आमंत्रित कर उनका शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।
केएम के कान्वेंट स्कूल द्वारा ,भव्य रंगमंच पर स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने सभी शिक्षकों का अभिवादन किया एवं शिक्षकों के महत्व को बताया।
वही पूर्व शिक्षक रमेश टडैया, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद रघु, राघवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, एवं शिक्षिका नुजहत खान ने शिक्षक दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
स्कूल द्वारा सभी पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर पार्षद बलवंत सिंह रघुवंशी, पार्षद अशोक मामा, पार्षद रजनी बरकरे, पार्षद विद्या भनारिया, पार्षद लईक खान ,पार्षद लखन कहार, पार्षद दिनेश अहिरवार, एवं डॉक्टर बृजभूषण गुप्ता ,डॉक्टर के के सिलावट, इरशाद खान ,पटवारी विनोद विश्वकर्मा, मोहम्मद खालिद, एवं कार्यक्रम का संचालन अनिल पुरोहित द्वारा किया गया। समस्त स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं बाहर से आमंत्रित किए हुए गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें