: बीटीआई और आदर्श स्कूल में नवागत प्राचार्यो ने संभाला कार्यभार
Fri, Aug 25, 2023
बीटीआई और आदर्श स्कूल में नवागत प्राचार्यो ने संभाला कार्यभारगाडरवारा। बीते रविवार को व्थानीय बीटीआई स्कूल में स्कूल शिक्षा विभाग की उच्च पद प्रभार प्रक्रिया के तहत श्रीमती सुनीता पटैल एवं शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में संतोष कुमार मिश्रा ने प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। विदित हो कि इसके पूर्व बीटीआई स्कूल में व्याख्याता जयमोहन शर्मा एवं आदर्श स्कूल में कमलेश कुमार वर्मा प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे थे।
: ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त को
Fri, Aug 25, 2023
ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त कोगाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शासकीय शालाओ के कक्षा 2 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए जनशिक्षा केंद्र स्तर पर ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त दिन शुक्रवार को साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के जनशिक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 2 से 5 वी तक के छात्र छात्राएँ दोपहर 12 से 2 बजे एवं कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राएँ 12 बजे से 3 बजे तक ओएमआर शीट पर विभिन्न विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तरों के गोले काले करेंगे। ओलंपियाड प्रतियोगिता हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक से कुल 2045 एवं चीचली ब्लॉक से 2617 छात्र छात्राओ का ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। विदित हो कि स्कूल से जनशिक्षा केंद्रों तक बच्चों को लाने की जिम्मेदारी सबंधित शालाओ के प्रधानपाठको को दी गई है। इसके अलावा जनशिक्षा केंद्रों पर ओलंपियाड में शामिल होने आए छात्र छात्राओ को पीएम पोषण के तहत मध्यान्ह भोजन दिये जाने के निर्देश जिला पंचायत से दिए गए है। बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने ओलंपियाड हेत पंजीकृत छात्र छात्राओं से उपस्थिति की अपील की है।
: सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन 27 अगस्त को
Fri, Aug 25, 2023
सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन 27 अगस्त को
गाडरवारा। शिक्षको के रचनात्मक मैत्री समूह शिक्षक संदर्भ समूह जिला नरसिंहपुर द्वारा 27 अगस्त दिन रविवार को शिक्षक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया जा रहा है। शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक स्कूलो में पुस्तकालयों की भूमिका विषय पर शिक्षक संगोष्ठी एवं दोपहर 2:30 बजे से सत्र 2022-23 की 5 वी एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम देने वाली शालाओ को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रताप सिंह , क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटैल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटैल, साधना स्थापक, नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा , जनपद अध्यक्ष छत्रपाल सिंह बुटयावत, जिला पंचायत सदस्य डॉ योगेश कौरव, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, पार्षद चन्द्रकांत शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे। शिक्षक संदर्भ समूह ने शिक्षको से उपस्थिति की अपील की है।