: पुस्तकालय दिवस पर शालाओं में हुए विविध आयोजंन
Thu, Aug 17, 2023
पुस्तकालय दिवस पर शालाओं में हुए विविध आयोजंनगाडरवारा। बीते दिनों क्षेत्र की शासकीय शालाओं में डॉ एस आर रंगनाथन के जन्मदिन को पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खैरी पाली के पुस्तकालय, सांगई, काटजूनगर, पिपरियकला, पाली सहित चीचली ब्लॉक की अनेक शालाओ में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रमो में शिक्षको ने छात्र छात्राओं को पुस्तकालय के महत्त्व से अवगत कराते हुए उनसे पुस्तकें पढ़वाई एवं उनसे जुड़े प्रश्न पूछे । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को पारितोषिक दिए गए एवं उन्हें पुस्तको की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। उक्त कार्यक्रमो के आयोजनों मे शिक्षक संदर्भ समूह की अग्रणी भूमिका रही।
: साइकिल पाकर खुश हुए विद्यार्थी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय
Thu, Aug 17, 2023
साइकिल पाकर खुश हुए विद्यार्थी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में विगत सत्र 2022-23 की नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीचली नगर परिषद अध्यक्ष बबलू सिंघानिया ने कहा कि नि:शुल्क साइकिल वितरण शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे दूसरे ग्राम से आने वाले विद्यार्थी सहज रूप में विद्यालय आकर अध्ययन कार्य करते हैं इसमें समय की बचत के साथ-साथ शारीरिक थकावट भी नहीं होती है। उन्होंने नगर परिषद चीचली की ओर से विद्यालय को हर संभव सहायता देने की बात भी कहीं। उनके द्वारा विद्यालय को एक वॉटर कूलर प्रदाय करने की घोषणा भी की। इस साइकिल वितरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, प्रधानपाठक घनश्याम मेहरा, सत्यम ताम्रकार, हेमंत शुक्ला, काशीराम रजक के साथ सभी शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे। नगर परिषद से विनय ताम्रकार, ललित मोहन बडारया, शरद ताम्रकार की उपस्थिति भी रही। इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विनीत नामदेव एवं आभार प्रदर्शन सत्यम ताम्रकार द्वारा किया गया।
: मधुसूदन पटैल स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित
Thu, Aug 17, 2023
मधुसूदन पटैल स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित
गाडरवारा। गत दिवस जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पदस्थ नवाचारी माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल को उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य एवं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्कृष्टता पुरुस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्री पटैल मप्र विधानसभा के सभागार में शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान से मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा सम्मानित हो चुके है। इसके अलावा अपने बेहतर शिक्षकीय कार्यो के लिए भी सम्मानित हो चुके है। उनके सम्मानित होने पर डीईओ एच पी कुर्मी, डीपीसी आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, डी के पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा, पवन राजौरिया , अरुण दुबे, समाजसेवी मुकेश बसेडिया सहित प्राचार्यो एवं शिक्षको ने शुभकामनायें दी है।