Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: मधुसूदन पटैल स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित

Aditi News Team

Thu, Aug 17, 2023
मधुसूदन पटैल स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित गाडरवारा। गत दिवस जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पदस्थ नवाचारी माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल को उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य एवं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्कृष्टता पुरुस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्री पटैल मप्र विधानसभा के सभागार में शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान से मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा सम्मानित हो चुके है। इसके अलावा अपने बेहतर शिक्षकीय कार्यो के लिए भी सम्मानित हो चुके है। उनके सम्मानित होने पर डीईओ एच पी कुर्मी, डीपीसी आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, डी के पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा, पवन राजौरिया , अरुण दुबे, समाजसेवी मुकेश बसेडिया सहित प्राचार्यो एवं शिक्षको ने शुभकामनायें दी है।

Tags :

जरूरी खबरें