: पलोहा बड़ा, पशु चिकित्सालय पर नहीं हो रहा पशुओं का उपचार
Sat, Aug 12, 2023
पशु चिकित्सालय पर नहीं हो रहा पशुओं का उपचार
पलोहा बड़ा। इन दिनों क्षेत्र में फैले लंपी वायरस के प्रकोप ने पशु पालकों को चिंता में डाल दिया है। लंपी वायरस फैलने से पशु पालक पशुओं की सुरक्षा एवम उपचार को लेकर खासे परेशान दिख रहे है।पशु चिकित्सालय पलोहा बड़ा में पशुओं के उपचार के लिए कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिलता है। पशु विभाग के कर्मचारियों की स्वेच्छाचारिता के चलते पशु पालक पशुधन बेचने मजबूर हो रहा है। क्षेत्र में कृषक दुग्ध डेरी व्यवसाय शुरू करना चाहते है लेकिन पुराने अनुभवों ने उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया है।पशु पालकों का आरोप है कि पशुओं को समय पर उपचार न मिलने पर मवेशियों की मौत हो गई है। पशु चिकित्सालय पलोहा बड़ा पर क्षेत्र के दर्जनों ग्राम के पशु पालक निर्भर है परंतु कोई भी कर्मचारी मुख्यालय पर नहीं मिलता है। ग्राम खापा के पशुपालक राजा भार्गव की गाय पिछले सप्ताह से लंपी वायरस से जूझ रही है । कोई भी पशु चिकित्सक या कर्मचारी उपचार हेतु नहीं आया तो मजबूरी में निजी व्यय पर उपचार करा रहे है।क्षेत्र के पशु पालकों ने पशु चिकित्सालय पलोहा बड़ा की लचर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है तथा लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है।
: ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 25 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट।
Fri, Aug 11, 2023
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 25 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट।उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नही हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही विगत दिनों में जिले में कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर दो पहिया वाहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 25 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे।
कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 25 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट
:- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत जिला अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 25 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे जिन्हे आज दिनांक 11.08.2023 को सुभाष पार्क चौराहे पर बुल्डोजर के माध्यम से नष्ट कर आमजनों को संदेश दिया गया कि अपने वाहनों में तेज आबाज वाले सायलेंसरों का उपयोग न किया जावे इससे बीमार, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आमजनों को असुविधा का समना करता पडता है एवं दुर्घटना होने की सभावना बनी रहती है।उक्त कार्यवाही में यातायात सूबेदार पुष्पराज यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह जाट, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह,आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, शुभम गर्ग, राजेश सतपुते एवं पुष्पराज सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही
: गाडरवारा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली रैली
Fri, Aug 11, 2023
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली रैली
गाडरवारा। बीते शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जंन जंन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर में छात्र छात्राओं की रैली निकाली गई। स्थानीय प्रशासन एवं नपा परिषद के तत्वाधान में निकाली गई रैली स्थानीय रुद्र मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों को भ्रमण करते हुए रुद्र मैदान में समाप्त हुई। रैली में छात्र छात्राएँ देशभक्ति से जुड़े नारे लगा रहे थे एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील कर रहे थे। रैली में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रीतेश राय, सभापति सुरेन्द्र गुर्जर , चंचल कोरी , पार्षद चन्द्रकांत शर्मा ने भी शामिल होकर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। रेली के सफल आयोजन में बीईओ प्रतापनारायण आर्य, बीआरसी गिरीश पटैल,प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, जयमोहन शर्मा, के के वर्मा, आर पी महिलांग, कमलेश गुप्ता, बीएसी पवन राजोरिया, अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, सिराज अहमद सिद्दिकी सहित अनेक शिक्षको एवं बीटीआई स्कूल, आदर्श स्कूल,कन्या शाला ,कन्या नवीन तथा अन्य स्कूलो के छात्र छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।