: गाडरवारा (चीचली) में मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा रैली निकाली
Sun, Aug 13, 2023
रिपोर्टर रामकिशन राजपूत ,चीचली
चीचली में मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा रैली निकालीhttps://youtu.be/b2wv9ppAnRwगाडरवारा (चीचली )। मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद चीचली मैं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एमएस बीएसडब्ल्यू कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट विद्यालय से नगर परिषद की मुख्य गली से रैली निकाली जिसमें ब्लॉक समन्वयक सुश्री स्मिता दाण्डे नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि संतोष चौरसिया रामकृष्ण राजपूत रामेश्वर वर्मा नीरु राजपूत परामर्शदाता में सुभाष उदैनिया संजय पाठक प्रदीप कौरव रामस्वरूप कौरव एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
: चीचली में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ
Sun, Aug 13, 2023
रिपोर्टर रामकिशन राजपूत चीचली
चीचली में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ
गाडरवारा । महात्मा गांधी चित्रकूट यूनिवर्सिटी एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू कोर्स जोकि नरसिंहपुर जिले के सभी विकास खंडों में संचालित किया जा रहा है सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यकम मे एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू सामाजिक क्षेत्र में स्नातक स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की जाती है रविवार को कक्षाओं का शुभारंभ चीचली उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्वलित किया मंचासीन अतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उपस्थित अतिथियों ने उद्बोधन दिए एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का मंच संचालन रामस्वरूप कोरव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा से चंद्रकांत गुप्ता कंछेदी साहू संदीप पैगवार जनपद सदस्य रमाकांत मेहरा शारद सिह पटेल पूर्व सरपंच ब्लॉक समन्वयक स्मिता दाडे नवांकुर संस्था से संतोष चौरसिया रामकृष्ण राजपूत रामेश्वर वर्मा नीरू राजपूत परामर्शदाताओं में सुभाष उदेनियां,संजय पाठक रामस्वरूप कौरव, प्रदीप कौरव एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
: द्विदिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ
Sun, Aug 13, 2023
द्विदिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभआज दिनांक 13 अगस्त 2023 को आगामी 15 अगस्त 2023 को पर्व शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल के सौजन्य से श्री लीला होटल, राजमार्ग चौराहा पर द्विदिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम की भव्य शुरुआत विधायक संजय शर्मा , पीपुल्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर अंकित द्विवेदी , डॉ. अशोक मर्सकोले , डॉ.सुश्री वंशिका शर्मा , सुश्री अंशिका शर्मा एवं पर्व शर्मा द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।तदुपरांत माननीय संजय शर्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर शिविर के महत्व एवं विशेषताओं से अवगत कराया एवं शिविर में उपचार हेतु पधारे भाइयों, बहनों एवं माताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शिविर के सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।शिविर के प्रथम दिवस पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल की संपूर्ण टीम, संजय शर्मा यूथ फॉलोअर्स के सदस्यगण, युवा साथीगण एवं समाजसेवी साथी अपनी संपूर्ण ऊर्जा व निष्ठा से इस परोपकारी कार्य में सराहनीय योगदान प्रदान करते हुए दिखाई दिए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,देवेंद्र पटेल (गुड्डू भैया), डॉ. देवेंद्र प्रताप , डॉ. अपूर्व कठल , दिनेश यादव , महेंद्र पटेल , अजय गुप्ता , श्रीमती शोभा सिंघई , कमलेश पुजारी , किशोर राय , राजेश राय , कीरत पटेल , कन्हैयालाल पटेल , जगदीश कठोनिया , यशवंत आचार्य एवं साथीगण तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व वरिष्ठ गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।