Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: द्विदिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Aug 13, 2023
द्विदिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ आज दिनांक 13 अगस्त 2023 को आगामी 15 अगस्त 2023 को पर्व शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल के सौजन्य से श्री लीला होटल, राजमार्ग चौराहा पर द्विदिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की भव्य शुरुआत विधायक संजय शर्मा , पीपुल्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर अंकित द्विवेदी , डॉ. अशोक मर्सकोले , डॉ.सुश्री वंशिका शर्मा , सुश्री अंशिका शर्मा एवं पर्व शर्मा द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तदुपरांत माननीय संजय शर्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर शिविर के महत्व एवं विशेषताओं से अवगत कराया एवं शिविर में उपचार हेतु पधारे भाइयों, बहनों एवं माताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शिविर के सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिविर के प्रथम दिवस पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल की संपूर्ण टीम, संजय शर्मा यूथ फॉलोअर्स के सदस्यगण, युवा साथीगण एवं समाजसेवी साथी अपनी संपूर्ण ऊर्जा व निष्ठा से इस परोपकारी कार्य में सराहनीय योगदान प्रदान करते हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,देवेंद्र पटेल (गुड्डू भैया), डॉ. देवेंद्र प्रताप , डॉ. अपूर्व कठल , दिनेश यादव , महेंद्र पटेल , अजय गुप्ता , श्रीमती शोभा सिंघई , कमलेश पुजारी , किशोर राय , राजेश राय , कीरत पटेल , कन्हैयालाल पटेल , जगदीश कठोनिया , यशवंत आचार्य एवं साथीगण तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व वरिष्ठ गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें