: कुण्डलपुर से लगे दो सौ घरों में हथकरघा पहुंचा
Sun, Jul 23, 2023
कुण्डलपुर से लगे दो सौ घरों में हथकरघा पहुंचा
कहने को तो कुण्डलपुर मध्य प्रदेश के दमोह जिले का एक छोटा सा गांव है पर यहां भी अब चंदेरी, महेश्वर और वनारस कि तर्ज पर घर-घर हथकरघा चलाए जाने लगे हैं।
यह सब कुछ संभव हो पाया जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दृष्टि से... दरअसल कुंडलपुर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के अत्यंत प्राचीन मंदिर के लिए विश्व विख्यात है यहां पर भारत के कोने-कोने से यात्री आते हैं।
आचार्य श्री के आर्शीवाद से प्रारंभ हुई संस्था श्रमदान में ग्रामीण युवा प्रशिक्षण लेते हैं और थोड़े से अभ्यास के बाद ही ये युवा ₹400-₹500 प्रतिदिन का काम करने में सक्षम हो जाते हैं।
इनमें से कई युवाओं ने अपनी गृहणियों को भी हथकरघा सिखा दिया है। परिणाम यह हुआ कि उनके घर दूसरा निःशुल्क हथकरघा भी आ गया। ऐसे कई पति-पत्नियां हैं जो मिलकर 30-40 हजार रुपए हर माह कमा रहे हैं।
वास्तव में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए इससे अच्छा मॉडल और नहीं हो सकता। लोगों को अपने गांव में ही रोजगार भी मिल गया, प्रकृति को हानि भी नहीं पहुंची और हमारी बहुमूल्य प्राचीन कला का संरक्षण भी हो गया; इसे कहते हैं "एक पंथ बहु काज"
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
आचार्य श्री के सानिध्य में दिया गया था सौ-वां हथकरघा
पिछले महीने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में विराजमान जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में कुंडलपुर से लगे मढ़िया टिकैत गांव के नवयुवक महेश बर्मन, मोहराई गांव के रामरतन ढीमर, अशोक नगर से लगे कचनार गांव के कपिल सेन एवं गौरव सेन को हथकरघा दिया गया।
आचार्य श्री के सानिध्य में हथकरघा अनुबंध भेंट करते हुए
आचार्य श्री ने इन नवयुवकों को समझाते हुए कहा कि अपने आसपास और जो फालतू युवा घूम रहे हैं उनको भी हथकरघा सिखाओ अपने घर की महिलाओं को भी हथकरघा सिखाओ किंतु ध्यान रखना कि कमाया हुआ धन व्यसनों में ना चला जाए उसका सदुपयोग करना। गुरु मुख से यह शिक्षा सुन यह सभी लोग धन्य हो गए।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -कला बहत्तर पुरुष की, ता मैं दो सरदार ।
एक जीव की जीविका, एक जीव उद्धार ।।ये वचन हैं एक जैन संत के और इनका अर्थ भी आसान है कि कहने को तो इंसान के सीखने के लिए बहुत सारी कलाएं हैं पर उनमें दो ही प्रमुख हैं एक जिससे वह रोज़ी-रोटी कमा सके और दूसरी जिससे वह संसार से मुक्त हो सके।
वास्तव में देखा जाए तो आज दुनिया भर की सरकारों के समक्ष यह चुनौती है कि हर हाथ को काम कैसे मिले और इसके लिए वह हजारों करोड रुपए खर्च कर कर भी सभी लोगों को आजीविका के योग्य कौशल नहीं सिखा पा रहे हैं।
इस गंभीर समस्या का आसान सा समाधान एक जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के द्वारा दिया गया। उन्होंने कुछ उच्च शिक्षित युवाओं को प्रेरणा दी कि ग्रामीण इलाकों में वसी युवा पीढ़ी को हाथ से कपड़ा बनाने की कला सिखाई जाए। इससे उन्हें अपने घर में ही खेती के साथ एक रोजगार मिल जाएगी। उनकी रोजगार को सुनिश्चित करने के लिए श्रमदान नामक एक संस्था की स्थापना की गई। इस संस्था में ग्रामीण युवक प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं और कुछ ही महीनों में वे वस्त्र निर्माण कि विविध कलाओं में निपुण हो जाते हैं। और उन्हें घर पर कपड़ा बुनाई करने के लिए एक हथकरघा दे दिया जाता है, वो भी नि:शुल्क....एक बार आकर अवश्य इस पावन कार्य को देखें क्योंकि 150 करोड़ की आबादी वाले और 6 लाख गांवों वाले हमारे इस भारत की सारी समस्याओं का हल आखिरकार कुटीर उद्योग से ही निकल कर आएगा जिससे किसी ग्रामवासी को रोजी रोटी के लिए शहरों में संघर्ष नहीं करना पड़ेगा और हमारा देश पुनः सोने की चिड़िया बन जायेगा स्मार्ट सिटी तो हमने बना लीं अब बारी है स्मार्ट विलेज की
: कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने की आयुष्मान पीवीसी कार्ड वितरण की समीक्षा
Sun, Jul 23, 2023
कलेक्टर श्री दुबे ने की आयुष्मान पीवीसी कार्ड वितरण की समीक्षा
KamarRana
रायसेन, 19 जुलाई 2023
कलेक्ट्रेट सभाककक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में आयुष्मान पीवीसी कार्ड की ई-केवायसी तथा कार्ड वितरण की जनपद और निकायवार समीक्षा की गई। उन्होंने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ तथा बीएमओ से ई-केवायसी और आयुष्मान कार्ड वितरण की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ आयुष्मान पीवीसी कार्ड की ई-केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आगामी 22 जुलाई तक ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कराते हुए शेष बचे आयुष्मान पीवीसी कार्ड हितग्राहियों को वितरित किया जाना सुनिश्चित कराएं। साथ ही प्रतिदिन की कार्यप्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अनुभाग स्तर और जिला स्तर पर इस कार्य की मॉनीटरिंग करने के लिए भी कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भी जनपद सीईओ, सीएमओ तथा बीएमओ को आयुष्मान पीवीसी कार्ड की ई-केवायसी तथा कार्य वितरण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जनपद सीईओ, सीएमओ तथा बीएमओ बैठक में शामिल हुए।
: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने मोहर्रम पर्व की व्यवस्थाओं पर चर्चा करने शांति समिति की ली बैठक
Sun, Jul 23, 2023
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने मोहर्रम पर्व की व्यवस्थाओं पर चर्चा करने शांति समिति की ली बैठककहा शांति, सद्भाव और भाईचारे से मनाये मोहर्रम का पर्व,शांति समिति के सदस्यों का शहरवासियों से आग्रह मोहर्रम के पर्व को लेकर आज आज दिनांक 22 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में शहरवासियों से गंगा-जमुना तहजीब की गौरवशाली परंपरा के अनुसार इस मातमी पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे से मनाने की अपील की गई। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन (भा. प्र. से.) एवं पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी (भा. पु. से.) की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में मोहर्रम के मद्देनजर सभी आयोजन स्थलों, ईदगाहों एवं ताजिया विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई तथा पेयजल आपूर्ति के समुचित इंतजाम किये जाने पर विचार विमर्श किया गया तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और विद्युत की निर्बाध आपूर्ति पर जोर दिया गया।शांति समिति के सदस्यों द्वारा बैठक में रानीताल स्थित कर्बला की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही फ्लाई ओव्हर के निर्माण वाले हिस्से की सड़कों की मरम्मत करने की अपेक्षा प्रशासन से की गई।मोहर्रम पर आयोजित किये जाने धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी भी शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में दी। सदस्यों ने आयोजन समितियों से बिजली की सजावट सड़कों को क्रास करते हुये न करने का आग्रह किया तथा परम्परागत अयोजनों के अलावा किसी प्रकार के नये आयोजन न करने की सलाह दी। सदस्यों ने त्यौहार के दौरान शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों पर कठोर कार्यवाही करने का आग्रह भी बैठक में किया।कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बैठक को संबोधित करते हुये शांति समिति के सदस्यों से मिले हर सुझाव को महत्वपूर्ण बताया। उन्होनें इन सुझावों पर समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम एवं विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। श्री सुमन ने बैठक के मौजूद अनुविभागीय दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करने तथा नगर निगम विद्युत विभाग एवं सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने निर्देशित किया।पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने शांति समिति के सदस्यों से मोहर्रम का पर्व शांति और सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराने सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होनें कहा कि शांति समिति के सदस्य अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में त्यौहार को समरसता से मनाये जाने की जिम्मेदारी लें। पुलिस अधीक्षक ने त्यौहार के दौरान अशांति पैदा करने की कोशिश करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने का भरोसा भी शांति समिति के सदस्यों को दिया। उन्होनें कहा कि समिति के सदस्य भी कानून व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण सूचनायें पुलिस अधिकारियों को दें, ताकि तत्काल जरूरी और सख्त कदम उठाये जा सके।बैठक में नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े (भा. प्र. से.) , अपर कलेक्टर मिशा सिंह, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा (भा.प्र.से.) , अपर कलेक्टर विमलेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला (भा. पु. से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल एवं प्रदीप शेंडे तथा शांति समिति के सदस्यों में सर्वश्री शरद काबरा, मोहम्मद ताहिर खान, मुकेश राठौर, प्यारे साहब, साबिर उस्मानी, असगर अंसारी, अकबर खान आदि मौजूद थे।