: गाडरवारा,एसडीएम का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सुश्री संघमित्रा गौतम को
Mon, Jul 24, 2023
एसडीएम गाडरवारा का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सुश्री संघमित्रा गौतम कोनरसिंहपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार 20 जुलाई को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर के पद पर की गई है।कलेक्टर ने एसडीएम गाडरवारा श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा को 24 जुलाई को अपरान्ह नवीन पदस्थापना पर उपस्थिति देने के लिए भारमुक्त किया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तेंदूखेड़ा सुश्री संघमित्रा गौतम को अपने कार्य के साथ- साथ आगामी आदेश तक अस्थाई तौर पर एसडीएम गाडरवारा का प्रभार सौंपा है।
: नरसिंहपुर, दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का होगा आयोजन
Mon, Jul 24, 2023
दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का होगा आयोजन
नरसिंहपुर। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में कक्षा एक से 8 वीं तक में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण के लिए सभी 6 विकासखंडों में चिन्हांकन विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। ये शिविर सभी 6 उत्कृष्ट विद्यालयों में आयोजित किये जायेंगे।ये शिविर 25 जुलाई को चांवरपाठा में, 27 जुलाई को चीचली में, 28 जुलाई को गोटेगांव में, 31 जुलाई को करेली में, एक अगस्त को नरसिंहपुर एवं 2 अगस्त को सांईखेड़ा में आयोजित किये जायेंगे। शिविर में दिव्यांगों के चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड तैयार किये जायेंगे तथा उपकरण के लिए चिन्हांकन किया जावेगा। इस संबंध में कलेक्टर ने जिले की समस्त शासकीय/ अनुदान प्राप्त शालाओं के प्रधान पाठकों को शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को मूल्यांकन शिविर में उपस्थित कराने के लिए कहा है, जिससे कोई भी दिव्यांग छात्र इस सुविधा से वंचित न रहे। यह जानकारी जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर ने दी है।
: पचमढ़ी में मानसून मेराथन का आयोजन
Mon, Jul 24, 2023
पचमढ़ी । प्रतिवर्ष अनुसार वर्ष २०२४ में भी सतपुरा की शान पचमढ़ी में मानसून मेराथन का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से एडवेंचर एंड यू द्वारा रविवार २३/०७/२०२३ को ग्लेन वियु होटल पचमढ़ी में मानसून मैराथन का शानदार आयोजन किया गया। नर्मदापुरा जिला प्रशाशन एवं साडा पचमढ़ी के सहयोग से इस भव्य मैराथन का आयोजन किया गया जिस में देश के कई हिस्सों से धावकों ने हिस्सा लिया। सतपुड़ा की खूबसूरत हरी भरी वादियों में दौड़ना धावकों के लिया रोमांचकारी अनुभव रहा। कुल १३५० धावकों ने दौड़ लगाई जिस में ४ साल के बच्चे से ले ७५ साल के वृद्ध थे। ४२ किलो मीटर , २१ किलोमीटर , १० किलोमीटर एवं ५ किलोमीटर श्रेणी की मॅरेथॉन में धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ ग्लेन व्यू से प्रारम्भ हो कर अलग अलग रूटों से हो केर ग्लेन व्यू पर समाप्त हुई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह , मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, उपसंचालक युवराज पडोले , साडा अध्यक्ष श्री कमल धूत के द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया।नर्मदापुरम कलेक्टर ने भी २१ किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिय। धावकों के लिए नृत्य संगीत का भव्य आयोजन किया गया। प्रोटीनयुक्त स्वल्पाहार भी कार्यक्रम का आकर्षण रहा। पुरुस्कार वितरण समाहरो में टूरिज्म बोर्ड के संचालक श्री श्रीवातव ने सभी धावकों को बधाई दी और कहा की पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने इस तरह के कार्यकर्म आयोजित किये जायेंग। इसी तरह का आयोजन ११ फरवरी २०२४ को खजुराहो में आयोजित की जायेगी। उपसंचालक श्री युवराज पंडोले ने बताया कि लगातार पांच वर्षो से हो रही पचमढ़ी मानसून मैराथॉन को ले कर देशभर में उत्साह रहता है। विगत वर्षो में विदेशी धावको ने भी हिस्सा लिया था। इसी श्रंखला में १७ दिसम्बर को अल्ट्रा मैराथॉन आयोजित की जा रही है जो कि ३०,६०,९० किलोमीटर श्रेणी में होगी। समारोहों में सतपुड़ा फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति , पर्यटन विभाग के रीजिनल मैनेजर श्री ए यू खान , साडा अध्यक्ष श्री कमल धूत मौजूद थे।