: सांगई में छात्र छात्राओं को किया पुरुस्कृत
Wed, Jul 26, 2023
सांगई में छात्र छात्राओं को किया पुरुस्कृत
गाडरवारा। बीते बुधवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पिछले सत्र 2022-23 अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शिक्षको द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रस्साकसी , नृत्य एवं कबड्डी की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राओं प्रीति केवट, अंजली केवट, रेशमा केवट, सोनम कहार, हेमवती धानक, अंजली केवट आशी केवट, साधना केवट, शिखा कहार सहित अन्य को ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शाला के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि पढ़ाई के अलावा खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सहभागिता जरूरी है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय के छात्र छात्राओ ने पिछले सत्र में प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर एवं किरणलता ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम निवारी के शासकीय हाईस्कूल में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था।
: गाडरवारा, आशुतोष सा है नहीं इस धरती पर अन्य...
Wed, Jul 26, 2023
आशुतोष सा है नहीं इस धरती पर अन्य...
गाडरवारा
की माटी के रत्न हमारे प्रिय आशुतोष राना को कल उनकी कालजयी कृति
रामराज्य
के लिए मध्यप्रदेश के साहित्य अकादमी पुरुष्कार से सम्मानित किया गया।
वस्तुतः आशु भाई की शख्शियत इतनी बड़ी है कि उनकी उपस्थिति से इस समारोह की भव्यता को चार चांद लग गए।
आशुतोष राना के लिए ये पुरुष्कार सिर्फ एक साधारण सा सम्मान है इससे कई बड़े सम्मान उनके व्यक्तित्व में समाहित है,साहित्य लिखना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन साहित्य को जीना ,साहित्य को आचरण में उतार लेना एक तप है और आशु भाई इस तप के सफल तपस्वी हैं।
गाडरवारा और मध्यप्रदेश की धरती को आशु भाई ने हमेशा गौरवान्वित किया है,हम सब गाडरवारा के स्वजनों को गर्वित होने के उन्होंने असंख्य अवसर प्रदान किये है ये भी उन अवसरों में से एक था,अपनों के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले आशु भाई का हम सभी हॄदय से अभिनंदन करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो आशु भाई को इतनी शक्ति, इतनी ऊर्जा इतना सामर्थ्य प्रदान करे कि वो हम सभी को अपने अंक में समेट कर यूँ ही गर्वित होने के अवसर प्रदान करते रहें।मिलकर आशुतोष से पुरुष्कार है धन्य।
आशुतोष सा है नहीं,इस धरती पर अन्य।(सुशील शर्मा)शुभमस्तु
: करेली,अनुज अध्यक्ष, भागीरथ उपाध्यक्ष, लूनावत सचिव, शैलेंद्र कोषाध्यक्ष बने,प्रेस परिषद करेली की नवीन कार्यकारिणी का गठन
Wed, Jul 26, 2023
करेली,अनुज अध्यक्ष, भागीरथ उपाध्यक्ष, लूनावत सचिव, शैलेंद्र कोषाध्यक्ष बने,प्रेस परिषद करेली की नवीन कार्यकारिणी का गठनकरेली। पत्रकारिता के क्षेत्र में जिले में अग्रणी संस्था प्रेस परिषद करेली की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार 25 जुलाई को विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी आशीष अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न कराई। नवीन कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष पद पर आज तक संवाददाता अनुज ममार, उपाध्यक्ष पद पर हरिभूमि संवाददाता भागीरथ तिवारी, सचिव पद पर परिषद टुडे के संवाददाता मनोज लूनावत, कोषाध्यक्ष पद पर जी न्यूज संवाददाता शैलेंद्र शर्मा, सांस्कृतिक सचिव पद पर वाइस आफ राइट संवाददाता तीरथ श्रीवास्तव, सह सचिव पद पर सी टाईम्स संवादाता अमित जैन संजय, सह कोषाध्यक्ष पद पर नईदुनिया संवादाता वैभव नेमा निर्विरोध निर्वाचित हुए। संरक्षक मंडल में परिषद के वरिष्ठ जिनेश सिंघई, जितेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रवाल, देवेंद्र मंडलोई के नामों पर सर्वसम्मति रही। बैठक में प्रेस परिषद के समस्त 37 सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। चुने गए पदाधिकारियों का वरिष्ठजनों ने पुष्पाहारों से अभिनंदन किया।