Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा, आशुतोष सा है नहीं इस धरती पर अन्य...

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
आशुतोष सा है नहीं इस धरती पर अन्य... गाडरवारा की माटी के रत्न हमारे प्रिय आशुतोष राना को कल उनकी कालजयी कृति रामराज्य के लिए मध्यप्रदेश के साहित्य अकादमी पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। वस्तुतः आशु भाई की शख्शियत इतनी बड़ी है कि उनकी उपस्थिति से इस समारोह की भव्यता को चार चांद लग गए। आशुतोष राना के लिए ये पुरुष्कार सिर्फ एक साधारण सा सम्मान है इससे कई बड़े सम्मान उनके व्यक्तित्व में समाहित है,साहित्य लिखना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन साहित्य को जीना ,साहित्य को आचरण में उतार लेना एक तप है और आशु भाई इस तप के सफल तपस्वी हैं। गाडरवारा और मध्यप्रदेश की धरती को आशु भाई ने हमेशा गौरवान्वित किया है,हम सब गाडरवारा के स्वजनों को गर्वित होने के उन्होंने असंख्य अवसर प्रदान किये है ये भी उन अवसरों में से एक था,अपनों के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले आशु भाई का हम सभी हॄदय से अभिनंदन करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो आशु भाई को इतनी शक्ति, इतनी ऊर्जा इतना सामर्थ्य प्रदान करे कि वो हम सभी को अपने अंक में समेट कर यूँ ही गर्वित होने के अवसर प्रदान करते रहें। मिलकर आशुतोष से पुरुष्कार है धन्य। आशुतोष सा है नहीं,इस धरती पर अन्य।(सुशील शर्मा) शुभमस्तु

Tags :

जरूरी खबरें