Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

: करेली,अनुज अध्यक्ष, भागीरथ उपाध्यक्ष, लूनावत सचिव, शैलेंद्र कोषाध्यक्ष बने,प्रेस परिषद करेली की नवीन कार्यकारिणी का गठन

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
करेली,अनुज अध्यक्ष, भागीरथ उपाध्यक्ष, लूनावत सचिव, शैलेंद्र कोषाध्यक्ष बने,प्रेस परिषद करेली की नवीन कार्यकारिणी का गठन करेली। पत्रकारिता के क्षेत्र में जिले में अग्रणी संस्था प्रेस परिषद करेली की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार 25 जुलाई को विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी आशीष अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न कराई। नवीन कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष पद पर आज तक संवाददाता अनुज ममार, उपाध्यक्ष पद पर हरिभूमि संवाददाता भागीरथ तिवारी, सचिव पद पर परिषद टुडे के संवाददाता मनोज लूनावत, कोषाध्यक्ष पद पर जी न्यूज संवाददाता शैलेंद्र शर्मा, सांस्कृतिक सचिव पद पर वाइस आफ राइट संवाददाता तीरथ श्रीवास्तव, सह सचिव पद पर सी टाईम्स संवादाता अमित जैन संजय, सह कोषाध्यक्ष पद पर नईदुनिया संवादाता वैभव नेमा निर्विरोध निर्वाचित हुए। संरक्षक मंडल में परिषद के वरिष्ठ जिनेश सिंघई, जितेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रवाल, देवेंद्र मंडलोई के नामों पर सर्वसम्मति रही। बैठक में प्रेस परिषद के समस्त 37 सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। चुने गए पदाधिकारियों का वरिष्ठजनों ने पुष्पाहारों से अभिनंदन किया।

Tags :

जरूरी खबरें