: प्रेमनारायण अहिरवार को सेवानिवृति पर दी विदाई
Fri, Jul 14, 2023
प्रेमनारायण अहिरवार को सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाबई खुर्द की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रेमनारायण अहिरवार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शाल स्तर पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में शिक्षको ने विदाई दी। उन्हें शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम मे शिक्षक दीपक कुमार श्रीवास , श्रीमती लता वर्मा एवं शाला के बच्चे उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण को स्कूल में दिखाया गया
Fri, Jul 14, 2023
चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण को स्कूल में दिखाया गयागाडरवारा। बीते शुक्रवार को इसरो द्वारा श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 के लांच कार्यक्रम को क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के ग्राम चीकसा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ,ग्राम छैनाकछार बी एवं रामखेड़ी की प्राथमिक शालाओ में बच्चों को टेलीविजन एवं लेपटॉप के जरिये दिखाया गया। इस मौके पर शिक्षको ने बच्चों को चंद्रयान 3 से जुड़ी जानकारी दी।
: म.प्र. गोसंवर्द्धन बोर्ड,हरियाली अमावस्या को प्रदेश की गोशाला परिसर से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेगा
Fri, Jul 14, 2023
म.प्र. गोसंवर्द्धन बोर्ड,हरियाली अमावस्या को प्रदेश की गोशाला परिसर से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेगाम.प्र.गोसंवर्द्धन बोर्ड की कार्यपरिषद् के अध्यक्ष स्वामीश्रीअखिलेश्वरानंद गिरि के अनुसार यह पौधारोपण कार्यक्रम त्रिदिवसीय रहेगा। हरियाली अमावश्या के दिन प्रदेश की सभी शासकीय/अशासकीय क्रियाशील गोशाला परिसर में पाँच-पाँच पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण कर आगामी दो दिनों में सभी जिलों के *पशुपालन विभाग के शासकीय परिसरों में,उद्यानों में तथा प्रदेश के मठ-मंदिर परिसर के सुरक्षित और रिक्त स्थानों में,सरोवर,सरिताओं के तटवर्ती क्षेत्रोंमें पौधारोपण करने का आग्रह प्रदेश के आमजनों से भी किया गया है। गोसंवर्द्धन बोर्ड के भोपाल स्थित कार्यालय से जिलों के सभी पशुपालन विभाग के उपसंचालकों को पौधारोपण के आग्रह सहित निर्देश जारी किये गये हैं। ।इसी क्रम में जिला गौ संवर्धन समिति नरसिंहपुर के उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित ने ज़िले के समस्त नागरिक वधुओं से जनप्रतिनिधियों से स्वयं सेवी संस्थाओं से विनम्र निवेदन किया है कि मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड एवं कार्य परिषद के अध्यक्ष आदरणीय महाराज श्री अखिलेश्वरानंद जी द्वारा हरियाली अमावस्या, दिनांक 17 जुलाई 23से चलाए जा रहे इस पर्यावरण संरक्षण के पुनीत कार्य में सहभागी होकर पृकति संरक्षण हेतु सहयोग प्रदान करें।।