Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: म.प्र. गोसंवर्द्धन बोर्ड,हरियाली अमावस्या को प्रदेश की गोशाला परिसर से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेगा

Aditi News Team

Fri, Jul 14, 2023
म.प्र. गोसंवर्द्धन बोर्ड,हरियाली अमावस्या को प्रदेश की गोशाला परिसर से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेगा म.प्र.गोसंवर्द्धन बोर्ड की कार्यपरिषद् के अध्यक्ष स्वामीश्रीअखिलेश्वरानंद गिरि के अनुसार यह पौधारोपण कार्यक्रम त्रिदिवसीय रहेगा। हरियाली अमावश्या के दिन प्रदेश की सभी शासकीय/अशासकीय क्रियाशील गोशाला परिसर में पाँच-पाँच पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण कर आगामी दो दिनों में सभी जिलों के *पशुपालन विभाग के शासकीय परिसरों में,उद्यानों में तथा प्रदेश के मठ-मंदिर परिसर के सुरक्षित और रिक्त स्थानों में,सरोवर,सरिताओं के तटवर्ती क्षेत्रोंमें पौधारोपण करने का आग्रह प्रदेश के आमजनों से भी किया गया है। गोसंवर्द्धन बोर्ड के भोपाल स्थित कार्यालय से जिलों के सभी पशुपालन विभाग के उपसंचालकों को पौधारोपण के आग्रह सहित निर्देश जारी किये गये हैं। । इसी क्रम में जिला गौ संवर्धन समिति नरसिंहपुर के उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित ने ज़िले के समस्त नागरिक वधुओं से जनप्रतिनिधियों से स्वयं सेवी संस्थाओं से विनम्र निवेदन किया है कि मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड एवं कार्य परिषद के अध्यक्ष आदरणीय महाराज श्री अखिलेश्वरानंद जी द्वारा हरियाली अमावस्या, दिनांक 17 जुलाई 23से चलाए जा रहे इस पर्यावरण संरक्षण के पुनीत कार्य में सहभागी होकर पृकति संरक्षण हेतु सहयोग प्रदान करें।।

Tags :

जरूरी खबरें