: बीआरसी ने किया निरीक्षण
Mon, Jul 10, 2023
बीआरसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। बीते सोमवार को साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उंन्होने शाला के प्रधानपाठक रजनीश गुप्ता एवं शिक्षको से रीडिंग कार्नर, पुस्तकालय, निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण से जुड़ी जानकारी लेते हुए शाला की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने 14 जुलाई तक बेसलाइन टेस्ट लेने एवं उसके बाद समूह निर्माण कर दक्षता उन्नयन की गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय शाला के शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित
Mon, Jul 10, 2023
मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजितगाडरवारा। बीते सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के क्रम में क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कान्हरगांव के शासकीय हाईस्कूल में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर मतदान हेतु संदेश दिया गया। विदित हो कि स्कूल में ईएलसी क्लब द्वारा समय-समय पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां कराई जाती है। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य ए .के. रघुवंशी एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा में गुरु वंदन एवं शिक्षक संगोष्ठी पर प्रकाश डाला गया
Mon, Jul 10, 2023
गाडरवारा में गुरु वंदन एवं शिक्षक संगोष्ठी पर प्रकाश डाला गयाशासकीय कन्या नवीन उच्च माध्य शाला गाडरवारा विकास खण्ड साईंखेड़ा तहसील गाडरवारा में मध्यप्रदेश शिक्ष क संघ के प्रांतीय अकेक्षण उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता मे अनिल स्थापक एवम पूनमचंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षा का महत्व चरित्र निर्माण आदर्श जीवन स्वच्छता व रोगों से बचाब पर छात्र एवं शिक्षक द्वारा संगोष्ठी में प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में विनोद कौरव जिला संगठन मंत्री गिरीश पटेल तहसील अध्यक्ष रमाकांत पाराशर संदीप स्थापक सचिव मधुसूदन पटेल गुंची लाल कोस्टी आर पी गोस्वामी ने अपने विचार रखें कार्यक्रम में मातृ शक्ति की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन विनोद सोनी व आभार विनोद कौरव ने किया ।