: विश्व पर्यावरण दिवस पर कदम संस्था ने किया पौधारोपण
Mon, Jun 5, 2023
विश्व पर्यावरण दिवस पर कदम संस्था ने किया पौधारोपण.गाडरवारा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर विशेष पर कदम संस्था* का वृक्षारोपण कार्यक्रम बी टीआई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमे दो पोधे वीलपत्री व अमरुद का पौधा लगाया । संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें बिगड़ते पर्यावरण के संदर्भ में लोगों ने अपने विचार रखें ।इस अवसर विशेष पर जैन महिला मंडल गाडरवारा की सदस्यों ने उपस्थित होकर पौधा रोपित किया ।जबलपुर से पधारे कदम साप्ताहिक पौधारोपण प्रभारी अरुण जी नीखरा इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और कदम के कार्यों की तारीफ की ।अरुण जी ने बीटीआई स्कूल की हरियाली देखकर प्रभावित हुए और कदम संस्था से जुड़े हुए बी टीआई के प्राचार्य जय मोहन शर्मा के स्वच्छ व हरियाली से भरपूर स्कूल बनाने के प्रयासों की सराहना की इस मौके पर कदम संस्था के संस्थापक अजय खत्री ,मंजू खत्री, मनोज वसा ,जुझार सिंह ,नारायण सोनी ,सुनील नीखरा ,नम्रता बसा सपना जैन, मिली जैन,कु सिद्दी, सुरेंद्र पटेल,कंछेदी लाल धानक और शाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
: प्राचार्यो का 5 दिवसीय प्रशिक्षण 6 जून से
Mon, Jun 5, 2023
प्राचार्यो का 5 दिवसीय प्रशिक्षण 6 जून सेगाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा विकासखंडों के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कुलो के प्राचार्यो एवं प्रभारी प्राचार्यो के लिए 6 जून से 10 जून तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5: 30 बजे तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक विषयों पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
: राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक ने लिखी राष्ट्रीय पर्वों की उपयोगिता पर किताब
Mon, Jun 5, 2023
राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक ने लिखी राष्ट्रीय पर्वों की उपयोगिता पर किताबगाडरवारा। क्षेत्र के चीचली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलगापुर की शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक विपिन फौजदार ने विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्वो पर उपयोगी पुस्तक राष्ट्र निर्माण के सोपान का लेखन किया है। बीते दिवस उन्होंने पुस्तक की प्रकाशित प्रतियां जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी ,जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक आरपी चतुर्वेदी एवं जिला रमसा प्रभारी जी एस पटैल को सादर भेंट की l उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुर्मी ने विपिन फौजदार द्वारा लिखित पुस्तक राष्ट्र निर्माण के सोपान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये पुस्तक विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्वों पर उपयोगी साबित होगी l