: एक पेड़ का अंतिम वचन , सुशील शर्मा
Mon, Jun 5, 2023
एक पेड़ का अंतिम वचन, पंडित सुशील शर्मा की कलम से
कल एक पेड़ से
मुलाकात हो गई।
चलते चलते आँखों में
कुछ बात हो गई।बोला पेड़ लिखते हो
जन संवेदनाओं को।
उकेरते हो दर्द भरी
जन भावनाओं को।क्या मेरी सूनी संवेदनाओं
को छू सकोगे ?
क्या मेरी कोरी भावनाओं
को जी सकोगे ?मैंने कहा कोशिश करूँगा
कि मैं तुम्हे पढ़ सकूँ।
तुम्हारी भावनाओं को
शब्दों में गढ़ सकूँ।अगर लिखना जरूरी है
तो मेरी संवेदनायें लिखना तुम।
अगर लिखना जरूरी है तो
मेरी दशा पर बिलखना तुम।क्यों नहीं रुक कर मेरे सूखे
गले को तर करते हो ?
क्यों नोंच कर मेरी सांसे
ईश्वर को प्रसन्न करते हो ?क्यों मेरे बच्चों के शवों पर
धर्म जगाते हो ?
क्यों हम पेड़ों के शरीरों
पर यज्ञ करवाते हो ?क्यों तुम्हारे लोग मेरी
टहनियाँ मोड़ देते हैं ?
क्यों तुम्हारे सामने मेरे बच्चे
दम तोड़ देते हैं ?हज़ारों लीटर पानी नालियों में
तुम क्यों बहाते हो ?
मेरे बच्चों को बूँद बूँद
के लिए क्यों तरसाते हो ?क्या तुम सामाजिक सरोकारों
से जुदा हो ?
क्या तुम इस प्रदूषित धरती
के खुदा हो ?क्या तुम्हारी कलम हत्याओं
को ही लिखती है ?
क्या तुम्हारी लेखनी क्षणिक
रोमांच पर ही बिकती है ?अगर तुम सामाजिक
सरोकारों से आबद्ध हो ।
अगर तुम पर्यावरण रक्षण
के लिए प्रतिबद्ध हो।लेखनी को चरितार्थ करने
की कोशिश करो तुम ।
पर्यावरण का संकट
अर्जुन बन हरो तुम।कोशिश करो कि कोई
पौधा न मर जाए।
कोशिश करो कि कोई
पेड़ न कट पाये।कोशिश करो कि सारी
नदियाँ शुद्ध हों।
कोशिश करो कि अब
न कोई युद्ध हो।कोशिश करो कि कोई
भूखा न सो पाये।
कोशिश करो कि कोई
न अबला लुट पाये।हो सके तो लिखना की
नदियाँ रो रहीं हैं।
हो सके तो लिखना की
सदियाँ सो रही हैं।हो सके तो लिखना की
जंगल कट रहे हैं।
हो सके तो लिखना की
रिश्ते बट रहें हैं।लिख सको तो लिखना
हवा जहरीली हो रही है।
लिख सको तो लिखना
मौत जीवन पी रही है।हिम्मत से लिखना की
माँ नर्मदा के आँसू भरे हैं।
हिम्मत से लिखना की
सब अंदर से डरे हैं।लिख सको तो लिखना की
शहर की नदी मर रही है।
लिख सको तो लिखना की
वो तुम्हे याद कर रही है।क्या लिख सकोगे तुम
प्यासी गोरैया की गाथा को?
क्या लिख सकोगे तुम
मरती गाय की भाषा को ?लिख सको तो लिखना की
थाली में कितना जहर है ।
लिख सको तो लिखना की
ये अजनबी होता शहर है ।शिक्षक हो इसलिए लिखना
की शिक्षा सड़ रही है।
नौकरियों की जगह
बेरोजगारी बढ़ रही है ।शिक्षक हो इसलिए लिखना
कि नैतिक मूल्य खो चुके हैं।
शिक्षक हो इसलिए लिखना
कि शिक्षक सब सो चुके हैं।मैं आवाक था उस पेड़ की
बातों को सुनकर।
मैं हैरान था उस पेड़ के
इल्जामों को गुन कर।क्या ये दुनिया कभी
मानवता युक्त होगी?
क्या ये धरती कभी
प्रदूषण मुक्त होगी ?मेरे मरने का मुझ को
कोई गम नहीं है।
मेरी सूखती शाखाओं में
अब दम नहीं है।याद रखना तुम्हारी साँसें
मेरी जिंदगी पर निर्भर हैं।
मेरे बिना तुम्हारी
जिंदगानी दूभर है।हमारी मौत का पैगाम
पेड़ का ये कथन है।
एक मरते पेड़ का
यह अंतिम वचन है।"
सुशील शर्मा
"
विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को अदिति न्यूज की तरफ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ,, सांसे हो रही कम ,,आओ पेड़ लगाएं हम ।
: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बस एवं आटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश।
Mon, Jun 5, 2023
जिले अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु चलाया जा रहा अभियान “ऑपरेशन आई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बस एवं आटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश।जिला अंतर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत "ऑपरेशन आई" अभियान चलाया जा रहा है।*पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में बस एवं आटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश :*- जिले में चलाए जा रहे आपरेशन आई के तहत थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में बस एवं आटो चालाकों के साथ बैठक आयोजित की गयी बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलकों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी चालक अपने वाहन के फिटनेस, इन्सोरेन्स, परमिट साटिफिकेट वाहन में रखे, वाहन प्रशिक्षित एवं स्वास्थ्य रूप से फिट होना चाहिए, सभी वहनों में फर्स्ट-एड बाक्स होना अनिवार्य है, चालक अपने वाहन में वरिष्ट नागरिक, बच्चों एवं महिलाओं की सीट आरक्षित रखे, यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखे, प्रत्ये यात्रा के पहले अपने वाहन का निरीक्षण करे नियमित रूप से तकनीकी/मैकेनिकली जांच करें, यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां रहती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देवे। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की पतासाजी में पुलिस का सहयोग प्रदान करें।👉 *बैठक में इनकी रही उपस्थिति :-* बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, प्रभारी एसडीओपी नरसिंहपुर, शिवप्रताप वघेल, थाना प्रभारी स्टेशनगज कमलेश चोरिया एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
: 909 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Mon, Jun 5, 2023
909 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपणगाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्थाका साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 909 वें सप्ताह का पौधारोपण पंचवटी कॉलोनी में संपन्न हुआ जिसमें चिरंजीव राजुल स्थापक चिरंजीव गर्वित साहू चिरंजीव ब्रह्मन यश चिरंजीव इरवन यश चिरंजीव शुभम् साहू श्रीमती सोनल श्रीवास्तव श्रीमती सुलेखा कटारे अपने जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती गीता कमलेश अग्रवाल श्रीमती शशि प्रियरंजन (लकी ) नीखरा श्रीमती प्राची दिवाकर रुंगटा अपनी शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित किया, पर्यावरण दिवस पर भी पौधारोपण होगा इस मोके पर अजय खत्री ,मंजू खत्री ,जुझार सिह ,सुरेन्द्र साहू, नारायण सोनी ,कंछेदी लाल धानक ,सुरेन्द्र पटैल जाटव और कालोनी वासी उपस्थित रहे |