: गाडरवारा। राधा कृष्ण स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित यूनिफॉर्म को स्कूलों में वितरण किया गया
Sun, Apr 30, 2023
गाडरवारा ।राधा कृष्ण स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित यूनिफॉर्म को स्कूलों के स्व सहायता समूह राधा कृष्ण समूह द्वारा निर्मित यूनिफॉर्म स्कूली बच्चों को बांटी गई । जिसमें स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रेखा बाई कुशवाहा स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे। स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म पाकर उनके चेहरे मुस्कुराए स्व सहायता समूह राधा कृष्ण ढाना द्वारा शासन के दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना काम अच्छे ढंग से किया गया।
रिपोर्टर लीलाधर लोधी साले चौका
: गाडरवारा 904 वे सप्ताह मे कदम ने किया पोधारोपण
Sun, Apr 30, 2023
904 वे सप्ताह मे कदम ने किया पोधारोपण
गाडरवारा जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 904 वें सप्ताह का पौधारोपण शासकीय चिकित्सालय परिसर में नाग मंदिर के सामने संपन्न हुआ जिसमें - आर एस सराठे ,श्रीमती शशि नगरिया, देवेंद्र जैन,चिरंजीव शौर्य साहू बिटिया नितारा रुंगटा बिटिया कृति जैन बिटिया खुशी जैन के जन्म दिवस पर एवं श्रीमती पुष्पा नारायण सोनी,श्रीमती सारिका शशांक मोदी,श्रीमती अनीता, पी कोरी की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।जन्म दिवस एवं सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर विशेष पर कदम साथियों मे अजय खत्री ,जयमोहन शर्मा ,विश्वनाथ जी ,डा.स्वाति कुरचानिया ,सुरेन्द्र पटैल ,राजेन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र साहू ,कंछेदीलाल धानक के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: किसान सभा ने रेप के आरोपी सांसद के खिलाफ में ज्ञापन सौंपकर की एफआईआर की मांग
Thu, Apr 27, 2023
भाजपा सांसद का फूंका पुतला रेप के आरोप में एफआईआर की मांग,किसान सभा द्वारा पुतला दहन कर किया गया विरोध प्रदर्शनओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के साथ यौन दुराचार किए जाने की एफआईआर पुलिस द्वारा न लिखे जानें पर पूर्व में भी धरना प्रदर्शन कर मांग की गई थी जिसमें सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया था लेकिन आज तक एफआईआर नहीं की है, मजबूर होकर महिला पहलवानों द्वारा जंतर मंतर पर धरना जारी है,अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा पूरे देश भर में आज विरोध प्रदर्षन किया जा रहा है, मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा प्रदेश भर में गांव ब्लाक तहसील जिलों में विरोध प्रदर्षन कर रहे हैं।नरसिंहपुर किसान सभा द्वारा शक्ति धाम चौराहा पलोतनगंज गाडरवारा पर 2बजे एकत्रित होकर पुतला जलाया गया इसके उपरांत एक रैली के रुप में एस डी एम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अन्नू जैन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर यौन के दुराचारी सांसद को ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।धरना प्रदर्शन ज्ञापन में मुख्य रूप से किसान सभा के वरिष्ठ नेता एड एन एस पटेल, अध्यक्ष जगदीश पटेल,महासचिव करणसिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, सचिव नरेंद्र वर्मा, गंगाराम बघेले, ब्रजमोहन कौरव, कालुराम वर्मा, तुलसीराम श्रीवास, भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, शिवकुमार पटेल, एड भुवन लाल जाटव, राजेंद्र सिंह राजपूत , द्वारका तिवारी के आलावा अन्य किसान कार्यकर्ता मोजूद रहे।