: समर केम्प प्रशिक्षण स्थगित
Tue, May 2, 2023
समर केम्प प्रशिक्षण स्थगितगाडरवारा। आज 3 मई को स्थानीय बीटीआई स्कूल में होने वाले साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के संयुक्त रूप से आयोजित समर केम्प के प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में डीईओ कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में प्रशिक्षण स्थगित किया गया है। विदित हो कि शासकीय शालाओ में 6 वी कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के बेसिक ज्ञान में वृद्धि हेतु प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भोपाल द्वारा समर केम्प आयोजित होने थे जो आगामी तिथि तक टल गए है
: तूमड़ा मॉडल शाला की हुई प्रशंसा
Tue, May 2, 2023
तूमड़ा मॉडल शाला की हुई प्रशंसागाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तूमड़ा की शासकीय बालक प्राथमिक शाला का क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण किया। उन्हें यहां नवाचारी शिक्षक हल्के वीर पटेल द्वारा विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन कराया गया और शैक्षिक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। अवलोकन के दौरान सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे इन प्रयासों और नवाचारों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय प्रमुख श्रीमती सरोज सिलावट, सुधा शर्मा, वर्षा गुमास्ता ,ओमपाल राजपूत, दर्शन मेहरा, पोहुपसिंह पटेल सहित जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा से बी ए सी योगेन्द्र सिंह झारिया एवं सीएसी प्रशान्त राय भी उपस्थित रहे !
: नरसिंहपुर, पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने किया समर कैंप का शुभारंभ
Tue, May 2, 2023
पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना की पहल पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में किया जा रहा है समर कैंप आयोजन, पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने किया समर कैंप का शुभारंभ।
पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) द्वारा पहल करते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 6 से 16 साल तक के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस इकाईयों में समर कैंप आयोजित करने हेतु निर्देशित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में आज दिनॉक 02-05-2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित कुमार द्वारा पुलिस लाईन्स नरसिंहपुर में पुलिस परिवार के 6 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों हेतु समर कैंप का शुभारंभ किया गया।
पुलिस लाईन में आयोजित समर कैंप के दौरान बच्चों को नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, मेंहदी, बेटमिंटन, टेबिल टैनिस, अर्चरी, स्कैटिंग, हार्स राईडिंग, बाक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जावेगा। बच्चों को प्रशिक्षण देने हेतु जिला एवं खेल विभाग एवं अन्य निजी संस्थानों के प्रशिक्षकों को रखा गया है।
पुलिस लाईन में आयोजित समर कैंप के शुभारंभ के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, रक्षित निरीक्षक दिनेश बेन, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुनीता यादव, सूबेदार प्रियंक सराठिया, शाकिर खान, वालीबॉल प्रशिक्षण, उषा शेलोकर, खो-खो प्रशिक्षक, विभू शुक्ला, अशोक नामदेव जूडो प्रशिक्षक, एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।