Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा, धौखेड़ा में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 

Aditi News Team

Wed, May 3, 2023
धौखेड़ा में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव गाडरवारा। गत दिवस शासन की मंशानुसार ग्राम पंचायत धौखेड़ा में लाड़ली उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिला सरपंच श्रीमती दयाबाई मेहरा ने लाड़ली लक्ष्मी को पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर सभी बालिकाओं को मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी गुप्ता ने किया। ग्राम सचिव वीरेंद्र पटैल ने लेपटाप के माध्यम से मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुनाने की व्यवस्था जुटाईं। बालिकाओं द्वारा गीत, कहानी एवं चुटकुले प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ग्राम की तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित, लाड़ली लक्ष्मी एवं ग्राम के अनेक ग्रामवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Tags :

जरूरी खबरें