: मध्यप्रदेश मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों कि टीम नोयेडा रवना
Mon, Apr 24, 2023
मध्यप्रदेश मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों कि टीम नोयेडा रवनाभोपाल् स्पेशल ओलंपिक्स द्वारा 12 से 24 जून 2023 को बर्लिन जर्मनी में ग्रीष्म कालीन अन्तराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।उक्त प्रतियोगिता के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा 24 से 29 अप्रेल 2023 को नोएडा में अंतिम सम्भावित खिलाडीयो के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।स्पेशल ओलंपिक्स मध्यप्रदेश द्वारा खिलाड़ी कु पूजा फुटबॉल, कु दिशा तिवारी व कु लक्ष्मी बॉस्केट बॉल तथा कोच स्नेहलता बारस्कर साइकिलिंग, सिमरन तिवारी फुटबॉल, प्रियंका जोनवाल बॉस्केट बॉल का चयन किया गया।शिविर में सम्मलित होने के लिए दिनांक 23 अप्रेल 2023 को रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन भोपाल से शान-ए-भोपाल रेल से दिल्ली होते हुए नोएडा के लिए प्रस्थान किया।एस ओ भारत मध्यप्रदेश दल को श्री दीपांकर बेनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री एहतिशाम उद्दीन खेल निर्देशक, एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेन्द्र बारस्कर नेशनल ट्रेनर व प्रभारी भोपाल सम्भाग एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती प्रतिभा श्रीवासव नेशनल ट्रेनर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री भूपेंद्र भट्ट कोच एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती मंजरी काले सदस्य, फैमिली फोरम एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री धीरज कुमार संचालक एस ओ एस भोपाल व अन्य संस्था प्रतिनधि, अभिभावकगण ने स्टेशन पहुँचक खिलाडीयो व कोच को शुभकामनाएं प्रदान की।श्री विक्रम पुरोहित प्रभारी एस ओ भारत सम्भाग इंदौर, श्रीमती डिलेश्वरी कटरे प्रभारी, एस ओ भारत मध्यप्रदेश जिला सिवनी, श्री कमलेश रजक नरसिहपुर, कु इशिका ग्वालियर दीक्षित, कु काजल छत्रसाल भोपाल, आइज़क धन्यवाद भोपाल कोच ने आशीर्वाद व शुभ कामनाएँ प्रदान की
: भोपाल, लमानिया परिवार द्वारा निशुल्क प्याऊ खोल कर की जा रही जल सेवा
Mon, Apr 24, 2023
भोपाल। भोपाल में आकृति इको सिटी गुलमोहर के पास पंडित चित्रेश लमानिया (पनारी वालों) के द्वारा आम जनमानस को कड़ाके की धूप में ठंडे पानी पीने के लिए निशुल्क प्याऊ खोलकर जल सेवा की अनूठी पहल की जा रही है । बेसाख माह में भोपाल जैसे शहरों में इस तरह की सार्वजनिक निशुल्क प्याऊ खोल कर जल सेवा करना वास्तव में एक सराहनीय पहल है । महानगरों में आमतौर पर देखने में यह आता है कि आज के इस दौर में व्यक्ति अपने परिवार के लिए भी समय नहीं दे पाता वही समाजसेवी लोगों के द्वारा निशुल्क प्याऊ खोलकर सेवा का कार्य करना अपने आप में एक अनूठी पहल है ।
: सिहोरा जिला मामले में अपना पक्ष साफ करें राजनीतिक दल
Sun, Apr 23, 2023
सिहोरा जिला मामले में अपना पक्ष साफ करें राजनीतिक दल
सिहोरा -लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने लगातार 82 वाँ धरना प्रदर्शन कर सिहोरा जिला की मांग की। समिति ने सिहोरा से जुड़ी समस्त राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे सिहोरा जिला के पक्ष में अपने पार्टी का मत सिहोरावासियों के समक्ष रखें। समिति ने कहा कि आगामी चुनाव में सिहोरावासी जब अपने मत का प्रयोग करने जाए तो उसे पता हो कि वह किन विचारों वाली पार्टियों को अपना मत देने जा रहा है।*सभी पार्टियों ने बनाई दूरी:-* पिछले डेढ़ वर्ष से चल रहे सिहोरा जिला आंदोलन को समिति के सदस्य जहां सिहोरा के सम्मान से जोड़ रहे है वही सिहोरा क्षेत्र की समस्त राजनैतिक पार्टियों ने इस आंदोलन से अपनी दूरी बना रखी है।वैसे मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस यह कहती आ रही है कि वह जिला के साथ है और कांग्रेस ने 2003 में ही सिहोरा को जिला बना दिया था।सत्ता परिवर्तन से सत्ता में आई भाजपा ने इसे 20 वर्षो से लागू करने से रोक लगा रख्खी है।आज के 82 वें धरने में समिति के नागेन्द्र क़ुररिया,अनिल जैन,कृष्णकुमार कुररिया,विकास दुबे,रामजी शुक्ला,सुशील जैन,मानस तिवारी,नरेंद्र गर्ग,अमित बक्शी,रामलाल यादव,गौरी राजें,अजय विश्वकर्मा, सुखदेव कौरव नत्थू पटेल,मोहन सोंधिया सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।
रिपोर्टर अनिल जैन सीहोरा