: चीचली में समीक्षा बैठक आयोजित
Thu, Feb 23, 2023
चीचली में समीक्षा बैठक आयोजितगाडरवारा। जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से आठवीं के चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। यह वक्तव्य विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल ने जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आयोजित प्रधानपाठकों की समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने जिलास्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। उनके द्वारा वर्ष 2022-23 के शाला प्रबंधन समिति के भुगतान की प्रक्रिया, एम शिक्षा मित्र पर प्रति दिन शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, यूडाइस प्रपत्र में छात्रवार फीडिंग, कक्षा पहली की मैपिंग, छात्रवृत्ति संबंधित कार्यवाही, प्रोफाइल अपडेशन तथा आईवीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन पीएम पोषण आहार संबंधित मैसेज के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। बैठक मेंजनशिक्षाकेंद्र नवभारत साक्षरता सह समन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा अगले माह होने वाली पांचवी-आठवीं के वार्षिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट कार्य के संबंध में चर्चा की। वार्षिक मूल्यांकन अंतर्गत लर्निंग आउटकम आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न, लघु स्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के संबंध में सुझाव दिए गए। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों एवं अक्षर साथियों के पंजीयन, सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन एवं अक्षर साथियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला । इस बैठक में सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों एवम शिक्षकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।
: गाडरवारा, जिला स्तरीय ओलंपियाड के लिए छात्र छात्राएँ रवाना, 4 बसों से रवाना हुए 7 जनशिक्षा केंद्रों के बच्चे
Thu, Feb 23, 2023
जिला स्तरीय ओलंपियाड के लिए छात्र छात्राएँ रवाना, 4 बसों से रवाना हुए 7 जनशिक्षा केंद्रों के बच्चेगाडरवारा। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार संकुल स्तर पर साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के बच्चों के लिए आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित हुए छात्र छात्राएँ जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 4 बसों से अलग अलग रवाना हुए। विदित हो कि 2 से 5 वी कक्षा के बच्चों के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड एवं 6 वी से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए हिंदी,अंग्रेजी, विज्ञान , गणित एव क्विज हेतु जिला स्तरीय 2 दिवसीय ओलंपियाड प्रतियोगिता डीईओ एच पी कुर्मी एवं डीपीसी आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नरसिंहपुर के नेहरू एवं एमएलबी स्कूलों में 23 एवं 24 फरवरी को होना है। उक्त जिला स्तरीय ओलंपियाड हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के सभी 7 जनशिक्षा केंद्रों के लगभग 112 बच्चे अलग अलग 4 रूटों की 4 बसों से रवाना हुए। 24 फरवरी के लिए सुबह 2 बसें 2 रूटों से रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित बच्चों का एकत्रीकरण उनके पालकों एवं शाला प्रभारियों के सहयोग से जनशिक्षा केंद्रों पर सुबह किया गया था। बसों को रवाना करवाने सबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्य में बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा, जनशिक्षक प्रशांत राय, देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, बनवारी लाल नागवंशी , मो अपसार खान, नेपाल झारिया, प्रकाश नामदेव,सिराज अहमद सिद्दिकी, यशपाल राजपूत,पवन राजौरिया, उत्तम वर्मा, सचिन लहरिया , पुष्पेश ठाकुर,रामफल चौधरी, संजय अवस्थी, सुरेन्द पटैल आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। संपूर्ण व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में कंट्रोल रूम भी बनाया गया था ।
: गाडरवारा, किसान, कर्मचारी, खेतमजदूर कन्वेंशन संपन्न
Thu, Feb 23, 2023
लीलाधर लोधी सालीचौका
किसान, कर्मचारी खेतमजदूर कन्वेंशन संपन्न
23फरवरी को नरसिंहपुर ज़िले के ग्राम आडेगाव (डुंगरिया) सालीचौका में कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में किसान मजदूरों का संयुक्त कन्वेंशन संपन्न हुआ।https://youtu.be/tR8DnGvMRtoकन्वेंशन में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवम मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेष अध्यक्ष बादल सरोज एवं कर्मचारी यूनियन सीटू के प्रदेश संयुक्त सचिव ए टी पद्मनाभन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
बादल सरोज ने कहा कि किसानो के सामने सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बर्बादी की ओर जा रहे हैं प्रतिदिन 2500किसान खेती से हाथ धो रहे हैं, बड़े किसान लघु सीमांत की श्रेणी में आ रहे हैं, देश के किसान एवं मजदूरों ने संयुक्त रूप से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए 5अप्रैल को दिल्ली रैली कर संसद पर विशाल प्रदर्शन कर किसान मज़दूर विरोधी नीतियां बापिस लेने दबाव डाला जायेगा, जिसमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश अनुसार C2+50के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, सभी किसान मजदूर के कर्जे माफ, बिजली बिल की वापसी सहित स्थानीय स्वालों को लेकर हजारों की संख्या में नरसिंहपुर ज़िले से पहुंचने की अपील की।
सीटू नेता ए टी पद्मनाभन ने मजदूर एवं कर्मचारी के सवाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने श्रम कानूनों में संशोधन करके मजदूरों के हक छीन लिए हैं, सरकार ने रोजगार के अवसर समाप्त कर ठेकेदार और कम्पनियो के हवाले मजदूरों को करके उनके श्रम के शौषण के साथ स्थाई रोजगार की गारंटी को समाप्त कर दिया है। युवाओं के सामने कल के बारे में चिंता सताने लगी है।
सरकार न्यूनतम वेतन नहीं दे रही है साथ ही 6, 6माह तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, युवाओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
कन्वेंशन में जिले से आए 15 किसान एवं कर्मचारी नेताओं ने अपने सुझाव रखे, एवं शीघ्र ही योजना बनाकर जिले मे जीप, ट्रेक्टर, साइकिल एवं जीप जत्थे निकालकर सरकार की जनवीरोधी नीतियों को उजागर करते हुए गन्ना उत्पादक किसानों को रिकवरी अनुसर रेट देने,सालीचौका क्षेत्र में कालेज बनाए जाने,सालीचौका में ट्रेनों के स्टापेज, शटल पैसेंजर चालू किए जाने, गरीबो को वितरित होने वाले राशन दुकानों में एक कार्ड में एक रुपए की जगह एक रुपए किलो अनाज के हिसाब से पैसे लिए जा रहे हैं, ऐसी तमाम लूट के खिलाफ अभियान चलाया जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।
अंत में अध्यक्षता कर रहे कमलेश शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्नवेंश के समापन की घोषणा की।
कन्वेंशन में किसान सभा जिला कमेटी, गोटेगांव से सीटू नेता धनीराम मडावी सहित सैंकड़ों किसान मज़दूर प्रतिनिधि मौजुद रहे।